How To Clean Your TV
How To Clean Your TV
आज के समय में लगभग हर घर में टीवी मौजूद है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई अपने पसंदीदा शो, फिल्में, कार्टून और सीरियल देखने के लिए टीवी का इस्तेमाल करता है. लेकिन रोजाना इस्तेमाल के कारण टीवी की स्क्रीन पर धीरे-धीरे धूल, उंगलियों के निशान और दाग-धब्बे जमा होने लगते हैं. अगर समय-समय पर इसे साफ न किया जाए, तो स्क्रीन की चमक कम होने लगती है. हालांकि टीवी साफ करते समय थोड़ी सी लापरवाही भी स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकती है.
हर स्क्रीन की सफाई का तरीका अलग
टीवी स्क्रीन साफ करने का तरीका इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास किस तरह का टीवी है. आजकल ज्यादातर घरों में LED, LCD, OLED, QLED और प्लाज्मा स्क्रीन वाले टीवी इस्तेमाल किए जाते हैं. इन स्क्रीन को साफ करने के लिए बहुत सावधानी की जरूरत होती है, क्योंकि इन पर तेज केमिकल या गलत कपड़े का इस्तेमाल करने से डिस्प्ले खराब हो सकती है. वहीं पुराने CRT या ट्यूब टीवी की स्क्रीन को थोड़े अलग तरीके से साफ किया जा सकता है.
आधुनिक टीवी स्क्रीन को कैसे करें साफ?
अगर आपके घर में LED, LCD, OLED या QLED टीवी है, तो सबसे पहले टीवी का स्विच बंद कर दें. टीवी बंद होने के बाद स्क्रीन पर धूल और दाग आसानी से दिखाई देने लगते हैं. इसके बाद सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से स्क्रीन को साफ करें. माइक्रोफाइबर कपड़ा स्क्रीन को बिना खरोंच पहुंचाए साफ करने में मदद करता है. अगर स्क्रीन पर उंगलियों के निशान या दाग हैं, तो पहले से गीले किए गए इलेक्ट्रॉनिक वाइप का इस्तेमाल किया जा सकता है.
किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
कई लोग टीवी साफ करने के लिए सिरका, बेकिंग सोडा या ग्लास क्लीनर जैसे घरेलू उपाय इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह आधुनिक टीवी स्क्रीन के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. तेज केमिकल स्क्रीन की कोटिंग खराब कर सकते हैं, जिससे डिस्प्ले की क्वालिटी प्रभावित हो सकती है.
टीवी के पीछे जमा धूल भी करें साफ
सिर्फ स्क्रीन ही नहीं, टीवी के पीछे और वेंट्स में जमा धूल भी समय-समय पर साफ करनी चाहिए. इसके लिए माइक्रोफाइबर कपड़ा, इलेक्ट्रोस्टैटिक डस्टर या वैक्यूम क्लीनर के सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे टीवी के अंदर धूल जमा नहीं होती और मशीन लंबे समय तक सही चलती है.