scorecardresearch

How To Dry Shoes In Rain: टेंशन न लें! बारिश के पानी में भीग जाए जूता तो ऐसे सुखाएं... नहीं आएगी बदबू और शूज भी रहेगा ठीक

How to Dry Shoes Soaked in Rainwater: बारिश के पानी में आपके भी जूते भीग गए हैं. आप परेशान हैं कि जूता कैसे सूखेगा. टेंशन न लें, हम आपको बता रहे हैं सिर्फ एक दिन में गिले जूते को सुखाने के कुछ उपाय. इससे जूते बिना किसी नुकसान के पूरी तरह सूख जाएंगे.   

Advertisement
How to Dry Shoes Soaked in Rainwater How to Dry Shoes Soaked in Rainwater

इस समय देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. कई जगहों पर सड़कों और गलियों में पानी भर गया है. यदि बारिश के पानी में आपके जूते भीग गए हैं. आप परेशान हैं कि जूता कैसे सूखेगा, तो टेंशन न लें, हम आपको बता रहे हैं सिर्फ एक दिन में गिले जूते को सुखाने के कुछ उपाय. आपको मालूम हो कि जूतों को गीला रहने देने से उनमें बदबू आने के साथ-साथ फंगस लगने व जूते के आकार व रंग पर भी असर पड़ सकता है. 

भीगे जूतों को सुखाने के लिए सबसे पहले करें ये उपाय
बारिश में भीगे जूतों को सुखाने के लिए सबसे पहले उनका एक्स्ट्रा पानी निकाल दें. जूतों को हल्के हाथों से दबाकर पानी निकाल सकते हैं. उन्हें मरोड़कर निचोड़ने की कोशिश न करें, वरना जूतों की शेप और सिलाई बिगड़ सकती है. जूता भीगने के बाद उसके फीते और इनसोल यानी अंदर रखी गद्दी को बाहर निकाल दें. इससे जूते के अंदर हवा आसानी से पहुंचती है और नमी जल्दी निकलती है. इनसोल को अलग से किसी हवादार जगह पर सुखाना बेहतर रहता है.

कपड़े से सुखाएं पानी
जूते को तुरंत तेज धूप या हीटर के सामने रखने के बजाय पहले किसी सूखे तौलिए या मुलायम कपड़े से उसका बाहरी पानी अच्छी तरह सोख लें. जूते को जोर से मरोड़ने या दबाने से बचें, क्योंकि इससे उसका आकार खराब हो सकता है.

अखबार का करें इस्तेमाल
गीले जूते सुखाने का आसान घरेलू तरीका अखबार है. अखबार की कुछ शीट लेकर उन्हें हल्का मोड़कर जूते के अंदर भर दें. कागज जूते के अंदर मौजूद नमी को सोखने में मदद करता है. जब अखबार गीला हो जाए तो उसे निकालकर नया सूखा अखबार डाल दें. यह प्रक्रिया जूता सूखने तक दोहराई जा सकती है.

पंखे के सामने रखकर सुखाएं
यदि आप गीले जूते सुखाने के लिए बारिश में धूप का इंतजार कर रहे हैं, तो ऐसा ना करें. जूतों को किसी सूखी और हवादार जगह पर पंखे के सामने रख दें. हवा लगातार जूतों के अंदर और बाहर लगती रहेगी तो नमी धीरे-धीरे निकलने लगेगी. ध्यान रखें कि गीले जूतों को बंद अलमारी या किसी नमी वाली जगह में रखकर न सुखाएं. वहां हवा का सर्कुलेशन कम होने से जूते देर से सूखेंगे और उनमें बदबू भी आ सकती है.

सिलिका जेल या नमक का करें इस्तेमाल 
बारिश के पानी से गीले जूते सुखाने के लिए सिलिका जेल के पैकेट भी काम आ सकते हैं. अगर घर में ऐसे पैकेट मौजूद हैं तो उन्हें कुछ समय के लिए जूतों के अंदर रखा जा सकता है. ये नमी सोखने में मदद करते हैं. इसके अलावा थोड़ी मात्रा में नमक को कपड़े में बांधकर जूतों के अंदर रखने का तरीका भी अपनाया जा सकता है. कुछ समय बाद इसे निकाल दें. इससे जूतों के अंदर की नमी कम करने में मदद मिल सकती है.

...तो ऐसे न सुखाएं गिले जूते
गीले जूतों को सीधे तेज धूप, गैस, हीटर या हेयर ड्रायर की बहुत गर्म हवा के सामने रखना नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा गर्मी से खासकर चमड़े, सिंथेटिक या चिपकाकर बनाए गए जूतों का आकार बिगड़ सकता है और उनकी सोल या गोंद कमजोर हो सकती है. ऐसे में जूतों को छांव वाली, सूखी और हवादार जगह पर रखना बेहतर विकल्प है.

बदबू से बचने के लिए रखें ध्यान
जूता सूखने के बाद भी यदि उसमें नमी या बदबू महसूस हो तो उसे कुछ समय खुली हवा में रखें. जूते के अंदर साफ और सूखा रखने पर बदबू की समस्या कम हो सकती है. मोजे भी पूरी तरह सूखे पहनें क्योंकि गीले मोजे जूते के अंदर फिर से नमी पैदा कर सकते हैं.