scorecardresearch

महंगा फर्टिलाइजर भी हो जाएगा फेल, बस मार्च में मोगरा की जड़ों में ये दो चीजें डालें और कमाल देखें

मोगरा गर्म मौसम का पौधा है. जितनी ज्यादा गर्मी होती है, इस पौधे में उतनी ही ज्यादा फ्लावरिंग देखने को मिलती है. इसलिए इसे ऐसी जगह रखना चाहिए जहां दिन में कम से कम 5 से 6 घंटे अच्छी धूप मिले.

Jasmine plant Jasmine plant
हाइलाइट्स
  • गर्मी में मोगरा देगा ढेरों फूल

  • मोगरा के पौधे में भरपूर फूल लाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • रोज पानी और सही धूप है जरूरी

गर्मियों के मौसम में मोगरा का पौधा अपनी खुशबू से घर को महका देता है. मोगरा ऐसा पौधा है जिसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. खासकर गर्मी के मौसम में मोगरा तेजी से बढ़ता है और भरपूर फ्लावरिंग देता है. लेकिन कुछ लोगों के प्लांट में कम फ्लावरिंग आती है, अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो यह खबर आपके लिए है.

मोगरे के पौधे को धूप में रखें
मोगरा गर्म मौसम का पौधा माना जाता है. जितनी ज्यादा गर्मी होती है, इस पौधे में उतनी ही ज्यादा फ्लावरिंग देखने को मिलती है. इसलिए इसे ऐसी जगह रखना चाहिए जहां दिन में कम से कम 5 से 6 घंटे अच्छी धूप मिले. अगर पौधा लगातार छांव में रखा जाए तो उसमें फूल आने की संभावना कम हो जाती है. इसलिए बालकनी या गार्डन में मोगरा को ऐसी जगह रखना जरूरी है जहां धूप सीधे पौधे तक पहुंचे.

पौधे की गुड़ाई और प्रूनिंग है जरूरी
मोगरा के पौधे में अच्छी ग्रोथ और फूलों के लिए समय-समय पर उसकी गुड़ाई करना जरूरी होता है. गुड़ाई करने से मिट्टी हल्की हो जाती है और जड़ों तक पोषक तत्व आसानी से पहुंच पाते हैं. इसके अलावा पौधे की ऊपर से हल्की प्रूनिंग भी करनी चाहिए. सूखी या ज्यादा बढ़ी हुई टहनियों को काटने से नई शाखाएं निकलती हैं और पौधे में ज्यादा फूल आते हैं.

मोगरे में रोजाना पानी दें
गर्मी के मौसम में मोगरा के पौधे को रोजाना पानी देना चाहिए. तेज गर्मी में मिट्टी जल्दी सूख जाती है, इसलिए पौधे की जड़ों में नमी बनाए रखना जरूरी होता है. हालांकि पानी देते समय इस बात का ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो. जरूरत से ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं, जिससे पौधे की ग्रोथ प्रभावित होती है.

कीड़ों से बचाव के लिए नीम ऑयल का स्प्रे
गर्मी के मौसम में पौधों पर कीड़े लगने की समस्या भी बढ़ जाती है. मोगरा के पौधे को कीटों से बचाने के लिए समय-समय पर नीम ऑयल का स्प्रे करना चाहिए. नीम ऑयल एक प्राकृतिक कीटनाशक की तरह काम करता है.

इस होममेड खाद से बढ़ाएं फ्लावरिंग
मोगरा के पौधे में अच्छी फ्लावरिंग के लिए घरेलू खाद भी काफी फायदेमंद होती है. इसके लिए केले के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है. केले के छिलकों में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो पौधों की ग्रोथ और फूल आने में मदद करती है. इसके अलावा लकड़ी की राख भी पौधों के लिए उपयोगी होती है. लकड़ी जलने के बाद बची हुई राख को मिट्टी में मिलाने से पौधे को कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं.

ऐसे बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर
मोगरा के पौधे के लिए घर पर लिक्विड फर्टिलाइजर भी तैयार किया जा सकता है. इसके लिए करीब 2 लीटर पानी लें और उसमें माइक्रोन्यूट्रिएंट लिक्विड मिलाएं. इसके बाद इसमें 1 चम्मच कॉफी और 2 चम्मच चूना मिलाकर अच्छी तरह घोल तैयार करें. इस घोल को पौधे की गुड़ाई करने के बाद मिट्टी में डालें. इससे पौधे में पूरी गर्मी भरपूर फूल आएंगे.