करेले की कड़वाहट कैसे निकालें
करेले की कड़वाहट कैसे निकालें
Karele Ki Kadwahat Kaise Nikale: करेला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. लेकिन, यह इतना कड़वा होता है कि बहुत कम लोगों को ही यह पसंद आता है. लेकिन हम आपको बता दें कि आप कुछ आसान देसी हैक्स को फॉलो कर करेले से कड़वापन को हटा सकते हैं. इससे इसका स्वाद काफी बेहतर भी लगेगा और इसकी सब्जी बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद भी आएगी.
करेले की कड़वाहट कैसे निकालें
नमक से दूर करें करेले की कड़वाहट
करेले की कड़वाहट को गायब करने के लिए नमक सबसे असरदार तरीका माना जाता है. इसके लिए आप करेले को छील कर गोल आकार में काट लें. फिर करेले में 2-3 चम्मच नमक डाल कर मिक्स कर लें. अब इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. 20 मिनट के बाद करेले को दो बार अच्छे से धों लें. अब अपने पसंद की करेले की सब्जी बनाएं. एक भी कड़वा नहीं लगेगा.
उबालकर बनाएं सब्जी
करेले को उबालकर भी आप इसकी कड़वाहट को दूर कर सकते हैं. इसके लिए आप पानी में एक चम्मच नमक भी मिलाएं और इसमें करेले डाल कर करीब 10 मिनट तक उबालने के बाद इसको पानी से निकाल लें. अब आप इससे सब्जी तैयार कर सकते हैं.
नींबू और हल्दी से हटाएं कड़वाहट
इसके लिए आप सबसे पहले करेले को नींबू के रस और थोड़ा हल्दी पाउडर के साथ कुछ समय तक मैरीनेट करके रख दें. अब आप इसको साफ पानी से धोकर सब्जी तैयार कर सकते हैं.
दही या छाछ
सब्जी बनाने से पहले आप इसको करेले को थोड़ी देर के लिए दही या छाछ में भिगो देना है. इससे इसकी कड़वाहट आसानी से कम हो जाएगी.
सिरके वाले पानी में भिगोएं
एक बर्तन में पानी लें और उसमें दो से तीन छोटी चम्मच सिरका मिला दें. अब कटे हुए करेले को इस पानी में करीब आधे घंटे के लिए डालकर रखें. सिरका करेले की कड़वी तासीर को काफी हद तक न्यूट्रल कर देता है. तय समय के बाद करेला निकालकर साफ पानी से धो लें और फिर पकाने के लिए इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें: