scorecardresearch

Remove sandal marks from feet: धूप से पैरों पर छप गए सैंडल और चप्पल के निशान? 10 मिनट में हो जाएंगे साफ... बस करना होगा ये काम

Slipper tanning mark: गर्मी में धूल भरी आंधियां, मिट्टी और पसीने का असर हमारे पैरों को काला कर रहा है. पैरों का काला रंग देखने में बेहद खराब लगता है. तो अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब बेफिक्र हो जाइए, क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ट्रिक के बारे में जिससे ये निशान 10 मिनट में साफ हो जाएंगे. चलिए जानते हैं कैसे.

How to remove tan from feet instantly How to remove tan from feet instantly

क्या आपके साथ भी ऐसा कभी हुआ है कि, जब भी आप धूप में सैंडल और चप्पल पहनकर निकलते हैं तो पैरों पर उनके निशान छप जाते हैं? गर्मियों में ऐसा होना आम बात है. गर्मी में हम जूतों से परहेज करते हैं और चप्पल पहनते हैं तो स्किन खुली रहती है और स्किन सीधे धूप के संपर्क में आती है. तेज धूप से स्किन का रंग झुलसने लगा है. गर्मी में धूल भरी आंधियां, मिट्टी और पसीने का असर हमारे पैरों को काला कर रहा है. पैरों का काला रंग देखने में बेहद खराब लगता है. तो अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब बेफिक्र हो जाइए, क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ट्रिक के बारे में जिससे ये निशान 10 मिनट में साफ हो जाएंगे. चलिए जानते हैं कैसे.

पैरों की टैनिंग रिमूव करने के लिए पैक
पैरों की टैनिंग हटाने के लिए आप टूटपेस्ट, सोडा और नींबू का पैक तैयार कर सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में टूटपेस्ट लें. इस पेस्ट में एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा नींबू का रस मिलाएं. इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और ब्रश की मदद से इसे पूरे पैरों पर लगाएं.

अब 10 मिनट के बाद नींबू के छिलके से पैरों को कुछ देर स्क्रब करें. फिर कुछ देर तक इस पेस्ट को पैरों पर लगा रहने दें और फिर पैरों को पानी से वॉश कर लें. इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाने से पूरी तरह से टैनिंग से छुटकारा मिल जाएगा. साथ ही ये पैक पैरों की गंदगी और मैल को काटेगा और आपके पैर निखरे-निखरे और साफ नजर आएंगे.

इन बातों का रखें ख्याल
गर्मी के मौसम में लगभग हर किसी को त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं. घर से जब भी निकलें सनस्क्रीन लगाकर निकलें और अपने बैग में इसे जरूर रखें. सनस्क्रीन लोशन को भी हाथों और पैरों में लगाते रहें. इसके अलावा हर हफ्ते टैन रिमूविंग पेस्ट का भी यूज करें. गर्दन, हाथ और पैरों को इससे ही साफ करें.

ये भी पढ़ें: