scorecardresearch

फ्रिज से आ रही है अजीब बदबू? ये आसान Hacks मिनटों में करेंगे कमाल, आज ही ट्राई करें ये Tips

फ्रिज की मदद से खाना स्टोर काफी आसान हो जाता है. लेकिन अगर समय-समय पर इसकी सफाई न की जाए तो फ्रिज में जमी गंदगी खाने को खराब कर सकती है. कई बार इसके अंदर से बदबू आने लगती है, जिसे न हटाया जाए तो खाना दूषित हो जाता है.

how to get rid of smelly fridge how to get rid of smelly fridge
हाइलाइट्स
  • कॉफी पाउडर और चारकोल से खत्म करें जिद्दी बदबू

  • फ्रिज को बनाएं फ्रेश और बैक्टीरिया-फ्री

फ्रिज की मदद से खाना स्टोर करना आज के समय में बेहद जरूरी हो गया है. यह न सिर्फ खाने को लंबे समय तक ताज़ा रखता है, बल्कि हमारी रोजमर्रा की लाइफ को भी आसान बनाता है. लेकिन अगर फ्रिज की समय-समय पर सफाई न की जाए तो इसमें गंदगी, बैक्टीरिया और फंगस जमा होने लगते हैं. इसका सीधा असर खाने की क्वालिटी और सेहत पर पड़ता है. कई बार फ्रिज से आने वाली बदबू पूरे किचन को भी महका देती है.

राहत की बात ये है कि फ्रिज की सफाई के लिए आपको महंगे केमिकल क्लीनर की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद कुछ आसान और नेचुरल चीजों से आप इसे आसानी से साफ कर सकते हैं और बदबू को मिनटों में दूर कर सकते हैं. चलिए जानते हैं 5 आसान और असरदार हैक्स-

1. बेकिंग सोडा का जादू: बेकिंग सोडा फ्रिज की बदबू दूर करने का सबसे आसान तरीका है. एक छोटे बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा रखकर फ्रिज के अंदर रख दें. यह धीरे-धीरे बदबू को सोख लेता है. इसके अलावा आप बेकिंग सोडा और पानी का घोल बनाकर शेल्फ और दीवारों को साफ भी कर सकते हैं. इससे दाग-धब्बे भी हट जाते हैं और फ्रिज में खुशबू आने लगती है.

2. नींबू से नेचुरल फ्रेशनर: नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है. एक कटोरे में नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर फ्रिज को साफ करें. चाहें तो नींबू के टुकड़े भी फ्रिज में रख सकते हैं. इससे बदबू खत्म होने के साथ-साथ फ्रिज में ताजगी भी बनी रहती है.

3. सिरका का इस्तेमाल:  सिरका एक बेहतरीन नैचुरल क्लीनर है. बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. इसे फ्रिज के अंदर स्प्रे करें और साफ कपड़े से पोंछ दें. सिरका बैक्टीरिया को खत्म करता है और जमी हुई गंदगी को आसानी से हटाता है.

4. कॉफी पाउडर से बदबू दूर करें: कॉफी पाउडर सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि बदबू हटाने के लिए भी असरदार है. एक छोटे कप में सूखा कॉफी पाउडर रखकर फ्रिज में रख दें. यह फ्रिज से आ रही तेज गंध को सोख लेता है और हल्की फ्रेश खुशबू बनाए रखता है.

5. अखबार और चारकोल की ट्रिक: पुराना अखबार भी फ्रिज की नमी और बदबू को सोखने में मदद करता है. इसके अलावा एक्टिवेटेड चारकोल एक बहुत अच्छा ऑप्शन है, जो बदबू को पूरी तरह से खत्म कर देता है. इसे फ्रिज के कोने में रख दें और कुछ घंटों में फर्क महसूस होगा.

ये भी पढ़ें: