Natural remedies for hair growth and thickness
Natural remedies for hair growth and thickness
आजकल बालों का झड़ना, कमजोर होना और उनकी धीमी ग्रोथ एक आम समस्या बन गई है. बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, खराब डाइट और बालों की सही देखभाल न करने की वजह से लोगों को कम उम्र में ही हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, बालों को स्वस्थ रखने के लिए केवल महंगे प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि सही पोषण और स्कैल्प की देखभाल भी बेहद जरूरी है. तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में, जो बालों को मजबूत बनाने और उनकी ग्रोथ बेहतर करने में मदद कर सकते हैं.
स्कैल्प की सेहत का रखें खास ध्यान
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए स्कैल्प का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है. डैंड्रफ, गंदगी, प्रोडक्ट्स का जमाव और खराब ब्लड सर्कुलेशन बालों की जड़ों को कमजोर बना सकते हैं. इसके अलावा बार-बार हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और बहुत टाइट हेयरस्टाइल भी बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए स्कैल्प को साफ और स्वस्थ रखना जरूरी है.
प्रोटीन, आयरन और ओमेगा-3 से मिलेगा फायदा
बालों का अधिकांश हिस्सा केराटिन नामक प्रोटीन से बना होता है. ऐसे में शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर बाल कमजोर हो सकते हैं. दालें, टोफू, क्विनोआ और नट्स जैसे खाद्य पदार्थ बालों को जरूरी पोषण देते हैं. वहीं आयरन और जिंक बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. पालक, बादाम, काजू और कद्दू के बीज इसके अच्छे स्रोत माने जाते हैं. इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड स्कैल्प को स्वस्थ रखने और बालों की घनत्व बढ़ाने में मदद करता है. चिया सीड्स और अखरोट इसके अच्छे स्रोत हैं.
नारियल और कैस्टर ऑयल हेयर मास्क
बालों को पोषण देने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं. इस मिश्रण को हल्का गर्म करके स्कैल्प पर लगाएं और कुछ मिनट तक मसाज करें. करीब एक घंटे बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें. यह उपाय बालों को मॉइश्चराइज करने और जड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
एलोवेरा और रोजमेरी हेयर रिंस
एलोवेरा स्कैल्प को हाइड्रेट रखने का काम करता है, जबकि रोजमेरी ऑयल बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करता है. इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें रोजमेरी ऑयल मिलाकर पानी में घोल तैयार करें. बाल धोने के बाद इस मिश्रण से बालों को 4 से 5 बार रिंस करें.
नेचुरल स्कैल्प सीरम और फ्लेक्ससीड जेल
जोजोबा ऑयल, बादाम तेल, आर्गन ऑयल और पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल को मिलाकर तैयार किया गया नेचुरल स्कैल्प सीरम बालों को पोषण देने में मदद कर सकता है. वहीं फ्लेक्ससीड से बना जेल भी बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसे बनाने के लिए फ्लेक्ससीड को पानी में उबालकर जेल तैयार किया जाता है और हेयर जेल की तरह इस्तेमाल किया जाता है.
ये भी पढ़ें: