scorecardresearch

दिन भर लगाते हैं लिप बाम फिर भी फटते हैं होंठ? तो कर लें ये काम, कभी नहीं फटेंगे लिप्स

होंठ फटने का एक ही कारण है और वो है डिहाइड्रेशन. जी हां, आपका कम पानी पीना और होंठों को जरूरी नमी न देने के कारण ही आपके लिप्स फटने लगते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप वॉटर इनटेक की मात्रा को तो बढ़ाएं ही, साथ ही बाहरी स्रोतों का भी सहारा लें.

घर पर बनाएं लिप बाम घर पर बनाएं लिप बाम

कई लोगों भले ही दिनभर लिप बाम लगा लें, लेकिन फिर भी उन्हें होंठ सालभर रूखे और फटे हुए होठों की समस्या झेलनी पड़ती है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आइए जानते हैं ड्राई और फटे हुए होंठों को ठीक कैसे करें.

क्यों फटते हैं होंठ
बता दें कि, होंठ फटने का एक ही कारण है और वो है डिहाइड्रेशन. जी हां, आपका कम पानी पीना और होंठों को जरूरी नमी न देने के कारण ही आपके लिप्स फटने लगते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप वॉटर इनटेक की मात्रा को तो बढ़ाएं ही, साथ ही बाहरी स्रोतों का भी सहारा लें.

इन कारणों से भी फट सकते हैं होंठ

  • अक्सर हम जो लिप बाम इस्तेमाल करते हैं, उनमें खुशबू, मेंथॉल या कैम्फर जैसे रसायन होते हैं, जो होठों को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं.
  • बार-बार होंठ चाटना या उन्हें काटना भी होठों की नमी को खत्म कर देता है, जिससे वे फटने लगते हैं.
  • धूप में बिना एसपीएफ वाले लिप बाम के बाहर निकलना भी होंठों के फटने या डार्क पड़ जाने का एक बड़ा कारण है. होठों की त्वचा बहुत नाजुक होती है.


घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम
सबसे पहले आप एक चुकंदर लें और उसे कद्दूकस करके धूप में सुखाने के लिए रख दें. जब चुकंदर सूख जाए तो चुकंदर को मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार कर लें.
अब पाउडर को एक कटोरी में डालकर उसमें 2 चम्मच पैट्रोलियम जैली, 1 चम्मच नारियल का तेल और 2 विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद आप एक बाउल लें और उसमें गर्म पानी भर लें. अब चुकंदर वाला बाउल गर्म पानी में डालकर पिघला लें और फिर इसे एक छोटी सी बोतल में भरकर रख लें. लीजिए तैयार है आपके फटे होंठों को कोमल बनाने वाला लिप बाम. इसे आप कभी भी, कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: