scorecardresearch

Mango buying tips: आम खरीदने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों से पहचानें खराब आम... दुकानदार नहीं लगा पाएंगे चूना!

दुकानदार कई बार अच्छे दिखने वाले लेकिन खराब आम बेच देते हैं जिससे ग्राहकों का पैसा बर्बाद हो जाता है. अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, आज हम आपको बताते हैं कि ताजे और रसीले आम की पहचान कैसे करें.

Rotten And Sweet Ripe Mangoes Rotten And Sweet Ripe Mangoes

गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में फलों के राजा आम की भरमार हो जाती है. बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई आम खाना पसंद करता है. लेकिन कई बार बाहर से चमकदार और सुंदर दिखने वाले आम अंदर से सड़े या खराब निकलते हैं. दुकानदार कई बार अच्छे दिखने वाले लेकिन खराब आम बेच देते हैं जिससे ग्राहकों का पैसा बर्बाद हो जाता है. अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, आज हम आपको बताते हैं कि ताजे और रसीले आम की पहचान कैसे करें.

दबाकर करें स्पंज टेस्ट
आम की पहचान करने का सबसे सरल तरीका उसे हल्के हाथ से दबाना है. अगर आम को दबाने पर वह स्पंज जैसा महसूस हो, तो समझिए वह अंदर से खराब हो सकता है. जबकि अच्छा आम दबाने पर थोड़ा सा अंदर धंसता नहीं है.

खुशबू से भी करें पहचान
पके हुए और अच्छे आम की सबसे बड़ी पहचान उसकी खुशबू होती है. आम के डंठल के पास जाकर अगर मीठी और ताजी खुशबू आती है तो वह आम अच्छा है. लेकिन अगर वहां से खट्टी या अजीब गंध आए तो समझ लेना चाहिए कि आम अंदर से खराब होना शुरू हो चुका है.

रंग पर पूरी तरह भरोसा न करें
हर आम की प्रजाति का रंग अलग होता है. कुछ आम हरे रहने पर भी पूरी तरह मीठे होते हैं. इसलिए केवल पीला या चमकदार रंग देखकर आम न खरीदें.

छिलके से करें पहचान
प्राकृतिक रूप से पके आम के छिलके पर हल्की झुर्रियां हो सकती हैं. लेकिन अगर आम पर बहुत ज्यादा काले धब्बे या पिलपिला हिस्सा दिखाई दे तो उसे नहीं खरीदना चाहिए. ऐसे आम अंदर से पूरी तरह खराब निकल सकते हैं.

वजन से भी लगाएं अंदाजा
अच्छे और रसीले आम अपने आकार के मुकाबले थोड़ा भारी महसूस होते हैं. अगर कोई आम बड़ा दिखता है लेकिन हाथ में उठाने पर हल्का लगता है तो वह अंदर से सूखा या खराब हो सकता है. इसलिए खरीदते समय वजन पर भी ध्यान देना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: