how to keep matka water cold like fridge
how to keep matka water cold like fridge
गर्मियां आते ही ठंडा पानी पीने की इच्छा सबसे ज्यादा होती है, लेकिन हर बार फ्रिज का पानी पीना शरीर के लिए सही नहीं माना जाता. यही वजह है कि अब लोग दोबारा मटके के पानी की तरफ लौट रहे हैं. मटके का पानी न सिर्फ प्राकृतिक तरीके से ठंडा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.
मिट्टी में मौजूद प्राकृतिक तत्व पानी को शुद्ध करते हैं और शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स शरीर को डिटॉक्स करने का काम भी करते हैं, जिससे पाचन बेहतर रहता है और शरीर हल्का महसूस करता है.
कैसे रखें मटके का पानी फ्रिज जैसा ठंडा
अगर आप चाहते हैं कि मटके का पानी भी फ्रिज जैसा ठंडा लगे, तो इसके लिए कुछ आसान ट्रिक्स अपनाई जा सकती हैं. सबसे पहले थोड़ी रेत लें, अगर रेत न मिले तो मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. मिट्टी को हल्का गीला करके एक कटोरे में रखें, जिस पर मटका रखा जाएगा.
इसके बाद मटके को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और उसमें पानी भर दें. अब इस मटके को रात भर ऐसे ही छोड़ दें. ध्यान रखें कि मटके को बाहर से भी गीला करना जरूरी है, इससे उसकी सतह के छोटे-छोटे छिद्र पानी को सोख लेते हैं और अंदर का पानी ज्यादा ठंडा रहता है.
अगले दिन इस पानी को निकालकर मटके को फिर से साफ करें और दोबारा पानी भर दें. इस प्रक्रिया को रोज दोहराने से मटका धीरे-धीरे ज्यादा ठंडक देने लगता है.
सेंधा नमक वाला तरीका
अगर आप और ज्यादा ठंडा पानी चाहते हैं, तो एक और तरीका काम आ सकता है. पानी भरने से पहले मटके में एक चम्मच सेंधा नमक डालें और इसे 7-8 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद पानी निकाल दें और मटके को दोबारा साफ पानी से भरें. इस प्रक्रिया से मटके की कूलिंग क्षमता बढ़ जाती है और पानी ज्यादा देर तक ठंडा बना रहता है.
मटका इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानी
मटके का सही फायदा तभी मिलता है, जब उसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए. ध्यान रखें कि मटके को कभी भी हाथ डालकर अंदर से साफ न करें. इससे उसकी प्राकृतिक ठंडक देने की क्षमता कम हो जाती है. साफ-सफाई के लिए हमेशा पानी से धोना बेहतर होता है. साथ ही मटके को ऐसी जगह रखें जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो, क्योंकि हवा के संपर्क में रहने से पानी ज्यादा ठंडा होता है.
क्यों जरूरी है मटके का पानी
मटके का पानी सिर्फ प्यास बुझाने का जरिया नहीं, बल्कि यह शरीर को अंदर से ठंडा और संतुलित रखने का प्राकृतिक तरीका है. गर्मियों में इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना न सिर्फ सुकून देता है, बल्कि सेहत के लिए भी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें