Freezer Full Of Ice
Freezer Full Of Ice
गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, और फ्रिज को लेकर लोगों की परेशानी का भी आगाज़ होने वाला है. फ्रिज को लेकर कई लोगों को परेशानी होती है कि उनके फ्रीजर में कई बार मोटी बर्फ जम जाती है, जिसे हटाना कई बार एक परेशानी भरा काम हो सकता है. लेकिन सवाल यह उठता है कि लोगों के फ्रिज के फ्रीजर में आखिर बर्फ जम क्यों जाती है. साथ ही इस परेशानी से किन तरह बचा जा सकता है.
बार-बार फ्रिज खोलना है बड़ी परेशानी
लोगों में आदत होती है कि वह बार-बार फ्रिज का दरवाज़ा खोलते है. ऐसे में होता यह हैं कि जब आप फ्रिज का दरवाज़ा खोलते हैं, तो बाहर की गर्म हवा फ्रीजर की ठंडी के संपर्क में आती है. ऐसा होने से फ्रीजर में नमी पैदा होती है. और आप जानते ही है कि जब कि नमी ठंडी हवा के संपर्क में लगातार रहती है, तो वह बर्फ का रूप लेती है. इसलिए दरवाज़ा बार-बार खोलने की आदत से बचें.
टेंपरेचर खेलता है बड़ा खेल
फ्रिज का टेंमरेचर भी फ्रीजर में बर्फ जमने को लेकर काफी बड़ा कारक होता है. गर्मियां आते ही लोगों को लगता है कि फ्रिज का तापमान ज्यादा कर देना चाहिए, जिससे फ्रिज में रखी चीज़े ज्यादा जल्दी ठंडी होने लगें. लेकिन इसका असर सीधा फ्रीजर पर पड़ता है. बहुत ज्यादा ठंडी हवा होने का मतलब है कि ज्यादा बर्फ का जमना. इसलिए जरूरी है कि आपके फ्रिज का टेंपरेचर न बहुत ज्यादा रहे और न ही बहुत ज्यादा कम.
फ्रीजर को न रखें खाली
कई बार लोग फ्रीजर में चीज़े नहीं रखते हैं. जिससे फ्रीजर खाली रहने लगता है. ऐसे में होता यह है कि फ्रीजर में जमने वाली बर्फ को ज्यादा रूम मिल जाता है, जिससे वह फ्रीजर को काफी ज्यादा घेर लेती है. इसलिए बेहतर है कि आप फ्रीजर में चीज़ों को जरूर रखें ताकि फ्रीजर में अगर बर्फ जमें भी तो वह बहुत ज्यादा न जम पाएं.
डिफ्रॉस्ट करना है जरूरी
लगातार फ्रिज को चलाए रखना एक खराब आदत है. इससे फ्रिज में बर्फ लगातार जमती रहती है और आपकी परेशानी बढ़ती रहती है. इसलिए जरूरी है कि आप फ्रिज को डिफ्रॉस्ट समय-समय पर करते रहे. ऐसा करना फ्रिज की सेहत के लिए भी जरूरी होता है. एक बार डिफ्रॉस्ट करने के बाद आप फ्रेश तरीके से फ्रीजर में समान को दोबारा रख सकते हैं.
इन कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने फ्रिज के फ्रीजर में जमने वाली बर्फ को रोक सकते हैं. जिससे बार-बार फ्रीजर में भरने वाली बर्फ की परेशानी आपसे दूर रहेगी और आप टेंशन फ्री रह सकते हैं.