AI MADE IMAGE
AI MADE IMAGE
Holi 2026 outfit ideas होली न केवल त्योहार है, बल्कि लोगों के लिए एक इमोशन है. खाने-पीने से लेकर कपड़े पहन कर फोटो खिचवाने तक सब इस त्योहार को और खूबसूरत बना देते हैं. अगर आप भी इस त्योहार सुंदर बन कर फोटो खिचवाना चाहते हैं, तो एक बार जरूर ट्राय करें इन आइडियाज को, जिससे आप भी अपने सोशल मीडिया पर कर सकेंगे स्ले.
1.कुर्ता सेट से मिलेगा ट्रेडिशनल लुक
होली के मौके पर कुर्ता सेट सबसे अच्छा ऑप्शन हो जाता है. सफेद या दूसरे रंग का कुर्ता पहनकर आप सिंपल और क्लासी लुक पा सकते हैं. इसके साथ चूड़ीदार, पलाजो या जींस भी पहन सकते हैं. लड़कियों पर कॉटन का कुर्ता ज्यादा अच्छा लगता है. यह लुक फोटो में भी बहुत एस्थेटिक नजर आता है.
2. सफेद अनारकली देगा सेलिब्रिटी स्टाइल
अगर आप थोड़ा अलग दिखना चाहते हैं तो सफेद या ऑफ-व्हाइट अनारकली सूट पहन सकते हैं. यह पहनने में आरामदायक होता है और देखने में बहुत खूबसूरत लगता है. इसके साथ रंगीन दुपट्टा या झुमके पहने, जो होली को सिम्बलाइज करेगा.होली के माहौल पर इस तरह का आउटफिट बहुत अच्छा लगता है.
3. इंडो-वेस्टर्न ड्रेस से मिलेगा मॉडर्न लुक
जो लोग ट्रेडिशनल और मॉडर्न का मिक्स लुक पसंद करते हैं, उनके लिए इंडो-वेस्टर्न ड्रेस अच्छा ऑप्शन है. इसके लिए आप लॉन्ग स्कर्ट लें और उसके साथ क्रॉप टॉप या कुर्ती स्टाइल टॉप पहन सकते हैं. बाजू फूल रखें, ताकी लुक और एस्थेटिक लगे. यह आउटफिट आरामदायक भी होगा और दूसरों से अलग भी दिखता है. इस तरह का लुक सोशल मीडिया फोटो के लिए क्लासी लगता है.
4. प्लेन साड़ी में दिखेंगी बेहद ग्रेसफुल
होली पर फूलों की प्रींट और प्लेन साड़ी भी बहुत अच्छा लगता है. कॉटन या लाइट फैब्रिक की साड़ी पहनना आसान रहता है और इससे बहुत सॉफ्ट और सुंदर लुक मिलता है. इसके साथ आप ज्वेलरी भी पहन सकते है. इससे आपको सेलिब्रिटी जैसा सिंपल और एलिगेंट फील आएगा.
5. जींस और कुर्ती से पाएं कम्फर्टेबल स्टाइल
अगर आप ज्यादा सजना नहीं चाहते तो जींस और कुर्ती का कॉम्बिनेशन भी अच्छा लगता है. यह आउटफिट आरामदायक होता है और पूरे दिन आसानी से पहना जा सकता है. इसके साथ थोड़ा सा मेकअप करें और बाल खुले रखें. इस आउटफिट के साथ फोटो खिचवाते वक्त काले रंग के गॉगल्स पहने. ये कॉम्बिशन और ज्यादा अच्छा लगता है.
ये भी पढ़ें