scorecardresearch

होली में 2 मिनट में तैयार करें 5 स्टार होटल जैसी मोहितो, गैस्ट पी कर बोलेंगे वह!

इस होली मेहमानों को पिलाएं ये टेस्टी 5 स्टार होटल जैसी मोहितो. आज हम आपको सिखाएंगे इसे आसानी से घर पर बनाना.

मोहितो रेसिपी इन हिन्दी मोहितो रेसिपी इन हिन्दी

होली का त्योहार रंग, मस्ती और मेहमानों की रौनक से भरा होता है. ऐसे में अगर आप कुछ अलग और ताजगी भरा परोसना चाहती हैं, तो मोहितो एक बेहतरीन विकल्प है. नाम सुनकर यह थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन सही तरीका पता हो तो इसे बनाना बेहद आसान है. अगर सारे सामान तैयार हो, तो यह सच में 2 मिनट में बन जाती है. यहां हम आपको बिना किसी मुश्किल तरीके के, घर पर 5 स्टार होटल जैसी स्वादिष्ट और कलरफूल मोहितो बनाना सिखा रहे हैं.

मोहितो बनाने का सामान

  • सोडा- आधा कप
  • स्प्राइट- आधा कप
  • नींबू- 1 (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • पुदीना के पत्ते- 5 से 7
  • चीनी- 1 से 2 छोटे चम्मच (या शुगर सिरप)
  • बर्फ के टुकड़े- 4 से 5
  • काला नमक- एक चुटकी 

रंग लाने के लिए

  • हरा रंग- पुदीना और थोड़ा सा हरा फूड कलर या कीवी जूस
  • लाल रंग- अनार का रस या स्ट्रॉबेरी क्रश
  • पीला रंग- संतरे का रस
  • नीला रंग- ब्लू कुरासाओ सिरप 

मोहितो बनाने का तरीका
1. बेस तैयार करें

सबसे पहले एक मजबूत सीसे की गिलास लें. उसमें कटे हुए नींबू के टुकड़े और पुदीना के पत्ते डालें. अब उसमें चीनी मिलाएं.

चम्मच या मडलर की मदद से नींबू और पुदीना को दबाएं. ध्यान रखें कि पत्तों को ज्यादा न मसलें, वरना कड़वाहट आ सकती है. सिर्फ इतना दबाएं कि नींबू का रस निकल आए और पुदीने की खुशबू मोहितो में फैल जाए.

2. बर्फ और सोडा मिलाएं
अब गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें. इसके बाद आधा कप स्प्राइट और आधा कप सोडा डालें. इन्हें चम्मच से मिला लें.

3. रंग और फ्लेवर जोड़ें
अगर आप रंगीन मोहितो बनाना चाहते हैं, तो अब अपने पसंद का फल का रस या सिरप डाल सकते हैं. उदाहरण के लिए, लाल रंग के लिए एक बड़ा चम्मच अनार का रस डालें और मिला दें.

अलग-अलग रंग की मोहितो कैसे बनाएं
ग्रीन मोहितो

कीवी का थोड़ा रस या हरा सिरप डालें. 

रेड मोहितो
अनार या स्ट्रॉबेरी क्रश मिलाएं. होली के रंगों जैसा खूबसूरत लुक आएगा.

ऑरेंज मोहितो
संतरे का ताजा रस डालें. 

परोसने का तरीका

  • गिलास के किनारे पर नींबू की स्लाइस लगाएं और ऊपर से एक-दो पुदीना पत्ते सजाएं. चाहें तो रंगीन स्ट्रॉ भी लगा सकती हैं. ठंडी-ठंडी मोहितो मेहमानों को परोसें.
  • इन ट्प्स का भी ख्याल रखें
  • बर्फ हमेशा अंत में डालें, ताकि ड्रिंक फीकी न हो.
  • ज्यादा मीठा पसंद हो तो शुगर सिरप का इस्तेमाल करें.
  • ताजे पुदीने का इस्तेमाल करें, सूखे पत्तों से स्वाद अच्छा नहीं आएगा.
  • अगर बच्चों के लिए बना रही हैं, तो फूड कलर की जगह फ्रूट जूस का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें