butter chicken and garlic naan
butter chicken and garlic naan
भारतीय खाने की बात हो और बटर चिकन- गार्लिक नान का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. हाल ही में ग्लोबल फूड गाइड टेस्टएटलस की अप्रैल 2026 के टॉप 100 चिकन डिशेज की लिस्ट में भारत का बटर चिकन छठे स्थान पर है. टेस्टएटलस की बेस्ट फूड बाय कैटेगरी लिस्ट में भारत की बटर गार्लिक नान दुनिया की नंबर-1 ब्रेड है.
रेस्टोरेंट में तो आप इसे अक्सर ऑर्डर करते होंगे लेकिन आज हम आपको गार्लिक नान और बटर चिकन घर पर बनाने का तरीका बता रहे हैं.
घर पर बनाएं सॉफ्ट बटर गार्लिक नान
कई लोगों को लगता है कि नान सिर्फ तंदूर में ही बन सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है. तवे पर भी आप बिल्कुल सॉफ्ट और स्वादिष्ट नान बना सकते हैं.
सबसे पहले मैदा में दही, थोड़ा सा नमक, चीनी और बेकिंग पाउडर मिलाकर नरम आटा गूंध लें. इसे कम से कम 1-2 घंटे ढककर रख दें, ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए.
अब आटे की लोई बेलें और उस पर बारीक कटा लहसुन और हरा धनिया दबा दें. अब एक साइड पर हल्का पानी लगाकर गरम तवे पर चिपका दें.
तवा पलटकर या सीधी आंच पर सेकें. ऊपर से बटर लगाकर बटर चिकन के साथ गर्मा गरम सर्व करें.
रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी बटर चिकन बनाएं
बटर चिकन का नाम सुनते ही भले ही आपके मुंह में पानी आ जाता हो और ऑर्डर करने का मन करतो हो लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं.
चिकन को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक और मसालों के साथ कम से कम 30 मिनट के लिए मेरिनेट करें. इससे चिकन सॉफ्ट और जूसी बनता है.
एक पैन में बटर डालकर टमाटर की प्यूरी को अच्छे से पकाएं. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें क्रीम, थोड़ा सा शहद और बाकी के मसाले मिलाएं.
अब इसमें पहले से मेरिनेट किया हुआ चिकन डालें और धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं. ऊपर से कसूरी मेथी और थोड़ा बटर डालते ही आपका बटर चिकन तैयार है.
गरमा-गरम बटर गार्लिक नान और क्रीमी बटर चिकन का साथ ऐसा है, जो हर बार खाने का मजा दोगुना कर देता है. यही वजह है कि यह कॉम्बो भारत ही नहीं, दुनिया भर में पसंद किया जाता है.
ये भी पढ़ें