दोस्ती पराठा रेसिपी
दोस्ती पराठा रेसिपी
बच्चों के टिफिन के लिए रोज कुछ नया और टेस्टी बनाना हर माता-पिता के लिए किसी चुनौती से कम नही होता. अगर आप भी सोचते हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बच्चों को पसंद भी आए, तो बच्चों को बना कर खिलाएं ये दोस्ती पराठा, जो उनको खूब पसंद आएगा. यह पराठा देखने में जितना सुंदर लगता है, खाने में उतना ही स्वादिष्ट होता है कि बच्चे इसे बार-बार बनाने की मांग करते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और घर में मौजूद साधारण से सामान से इस पराठे को तैयार किया जा सकता है.
दोस्ती पराठा बनाने का सामान
आटा तैयार करने का तरीका
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें थोड़ा सा नमक डालकर धीरे-धीरे पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ढीला. आटा गूंथने के बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे आटा अच्छे से सेट हो जाता है और पराठा बेलना आसान हो जाता है.
इस तरह फीलिंग को तैयार करें
अब एक कटोरे में मैश किया हुआ उबला आलू लें. इसमें कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और हरा धनिया डालें. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर अपने मन पसंद मसाला डाल कर मिश्रण तैयार कर लें. यह फीलिंग ही दोस्ती पराठे को खास स्वाद देता है. अगर बच्चे तीखा कम खाते हैं तो मिर्च की मात्रा कम भी रख सकते हैं.
दोस्ती पराठा बनाने का तरीका
गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें. अब एक लोई को बेलें और उसके बीच में तैयार फीलिंग रख दें. इसके ऊपर दूसरी लोई रखकर किनारों को हाथ से दबा दें. उसके ऊपर भी मिश्रण को रखें और फिर एक बेली हुई लोई रख कर बंद कर दें.
अब इसे धीरे-धीरे बेलकर गोल या दिल के आकार का पराठा बना सकते हैं. बच्चों के लिए अलग-अलग आकार बनाएं तो उन्हें और भी मजा आएगा.
पराठा सेंकने का तरीका
अब गैस पर तवा गरम करें. तवे पर घी या तेल लगाएं और तैयार पराठा रखें. एक तरफ हल्का सुनहरा होने पर पलट दें और दूसरी तरफ भी घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें. जब पराठा दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा हो जाए, तब इसे प्लेट में निकाल लें.
ये भी पढ़ें