एग रोल रेसिपी
एग रोल रेसिपी
आजकल बच्चों को मार्केट वाला एग रोल काफी पसंद आता है, लेकिन रोज-रोज बाहर का खाना खिलाना सेहत के लिए भी खराब है. ऐसे में, अगर घर में बची हुई रोटियां पड़ी हों, तो उनसे झट-पट बेहद टेस्टी एग रोल बनाया जा सकता है. कई बार सुबह की रोटी शाम तक, या शाम की रोटी सुबह में बच जाती है और हमें समझ नहीं आता कि इसे फेंकें या किसी काम में लाएं. ऐसे समय में ये रेसिपी सबसे काम की है. कम मेहनत, कम खर्च और स्वाद ऐसा कि बच्चे दोबारा मांग कर खाएंगे.
एग रोल का असल टेस्ट उसके अंदर भरी फिलिंग से होती है. फिलिंग जितनी अच्छी होगी, रोल उतना ही अच्छा बनेगा. घर में मिलने वाली बेसिक चीजों से एक बढ़िया स्टफिंग तैयार की जा सकती है, जिसमें खट्टा, मीठा, और तीखा का अच्छा स्वाद आए.
रोग बनाने के लिए आपको चाहिए-
इसके लिए आपको चाहिए थोड़ी सी पत्ता गोभी, प्याज, गाजर और शिमला मिर्च, सबको बारीक काट लें. अगर बच्चे मिर्च नहीं खाते, तो हरी मिर्च न डालें. एक कटोरी में सब्जियां डालकर नमक, थोड़ा चाट मसाला और एक चम्मच नींबू मिला दें. इससे सब्जियों की क्रंच बनी रहती है और रोल में चटपटा स्वाद आता है.
एग की लेयर तैयार करने का तरीका
एक बाउल में दो अंडे फोड़ें, नमक और काली मिर्च मिलाकर अच्छे से फेंट लें. अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल डाल कर फैला दें.
फिर अंडे का घोल डालें और तुरंत बची हुई रोटी को उसके ऊपर रखकर दबाते हुए घुमाएं, ताकि अंडा रोटी से चिपक जाए. एक मिनट बाद जब नीचे वाली साइड पकने लगे, तो रोटी को पलट दें.
रोटी के ऊपर अब एक सुनहरी और फल्फी एग लेयर बन चुकी होगी.
चटनी और सॉस, रोल को बनाते हैं और भी लाजवाब. इसके लिए लें-
1 चम्मच मेयो
1 चम्मच टमाटर सॉस
जरा-सी हरी चटनी
थोड़ा-सा रेड चिल्ली सॉस
इन सबको एक कटोरी में मिला लें. यही सॉस और चटनी मिल कर रोल को टेस्टी बनाती है. बाजार वाले भी इन चटनियों का ही इस्तेमाल किया करते हैं.
फिलिंग भरकर रोल तैयार करें
एग लगी रोटी को तवे से उतारकर प्लेट में रखें.
ऊपर से मिलाई हुआ चटनी को एग पर फैलाएं और पहले से तैयार की गई सब्जियों की फिलिंग को डालें.
अब इसे धीरे-धीरे रोल करें और चाहें तो नीचे एक टिश्यू शीट लपेट दें ताकि खाते समय फिलिंग गिरकर बिखरे नहीं.
अगर बच्चे चीज पसंद करते हों तो फिलिंग डालते समय ऊपर से थोड़ा चीज ग्रेट भी कर सकते हैं. इससे रोल और भी टेस्टी बन जाता है, जो बच्चों को खूब पसंद आता है.
ये भी पढ़ें