scorecardresearch

बाजार वाला नहीं, घर पर बनाएं जिंजर-गार्लिक पेस्ट... 6 महीने तक रहेगा फ्रेश, जानें आसान तरीका

रसोई में अदरक-लहसुन का पेस्ट सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक है. समय बचाने के लिए ज्यादातर लोग बाजार से मिलने वाला रेडीमेड पेस्ट खरीद लेते हैं, लेकिन उसकी क्वालिटी और साफ-सफाई को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. ऐसे में घर पर बना जिंजर-गार्लिक पेस्ट न सिर्फ ज्यादा हेल्दी होता है, बल्कि स्वाद भी बेहतर देता है. अगर आप भी एक बार पेस्ट बनाकर लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो जानिए इसे तैयार करने और करीब 6 महीने तक फ्रेश रखने का आसान तरीका.

Ginger Garlic Paste Ginger Garlic Paste

अदरक-लहसुन का पेस्ट रसोई में लगभग हर दिन इस्तेमाल होता है. समय बचाने के लिए कई लोग बाजार से मिलने वाले रेडीमेड पेस्ट के छोटे-छोटे पैकेट खरीद लेते हैं. ऐसे में आप भी कुछ आसान तरीकों की मदद से घर पर ही स्वादिष्ट और लंबे समय तक चलने वाला जिंजर-गार्लिक पेस्ट बना सकते हैं. खास बात यह है कि सही तरीके से तैयार किया गया यह पेस्ट करीब 6 महीने तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं घर पर जिंजर-गार्लिक पेस्ट बनाने के तरीके के बारे में.

पहले आसान तरीके से छीलें लहसुन
सबसे पहले बिना छीले लहसुन की कलियों को चाकू से हल्का काट लें. अब इन्हें एक बर्तन में डालकर थोड़ा सा मैदा या कॉर्न फ्लोर मिला दें. कुछ देर तक हल्के हाथों से रगड़ें और फिर बर्तन को अच्छी तरह हिलाएं. ऐसा करने से लहसुन के छिलके आसानी से अलग होने लगते हैं. आखिर में लहसुन को साफ पानी से धो लें.

अदरक और लहसुन का सही अनुपात रखें
अक्सर लोग अदरक और लहसुन बराबर मात्रा में डाल देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. अगर आप 1 किलो लहसुन का पेस्ट बना रहे हैं तो उसमें 400 से 500 ग्राम अदरक मिलाएं. इस अनुपात से पेस्ट का स्वाद बेहतर आता है और इसकी खुशबू भी संतुलित रहती है.

पेस्ट बनाते समय पानी डालने की गलती न करें
अदरक और लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ग्राइंडर में डालें. कई लोग इसे पीसते समय पानी मिला देते हैं, लेकिन अगर पेस्ट को लंबे समय तक स्टोर करना है तो ऐसा बिल्कुल न करें. पानी मिलाने से पेस्ट जल्दी खराब हो सकता है.

थोड़ा सा तेल बढ़ाएगा पेस्ट की शेल्फ लाइफ
ग्राइंडर में अदरक और लहसुन डालने के बाद उसमें थोड़ी मात्रा में कोई भी खाने वाला तेल मिला दें और फिर इसे पीस लें. तेल की मदद से पेस्ट स्मूथ बनता है और लंबे समय तक ताजा रहने में भी मदद मिलती है. तैयार पेस्ट को साफ और एयरटाइट कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें. इस तरीके से बनाया गया जिंजर-गार्लिक पेस्ट कई महीनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: