scorecardresearch

Gobhi Vadi: बाजार में सस्ती मिल रही फूलगोभी... बना लें ये झटपट बनने वाली वड़ी, सालभर ले सकेंगे मजा

Gobhi Ki Vadi: पुराने समय में हमारी दादी-नानी गोभी की वड़ी बनाकर इसे लंबे समय तक स्टोर करती थी. जब भी घर पर गोभी खाने का मन हो इस गोभी की वड़ी को आप आलू के साथ सब्जी तैयार कर सकती हैं. ये वड़ी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. 

गोभी की वड़ी गोभी की वड़ी
हाइलाइट्स
  • गोभी की वड़ी सालों-साल खा सकते हैं

  • गोभी की वड़ी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है

Cauliflower vadi: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी फूलगोभी भरपूर मात्रा में मिलती है. बेशक आपने गोभी के पराठे, सब्जी या अचार जरूर खाएं होंगे, लेकिन क्या आपने कभी गोभी की वड़ी बनाई है. पुराने समय में हमारी दादी-नानी गोभी की वड़ी बनाकर इसे लंबे समय तक स्टोर करती थी. जब भी घर पर गोभी खाने का मन हो इस गोभी की वड़ी को आप आलू के साथ सब्जी तैयार कर सकती हैं. ये वड़ी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. 

क्या है गोभी की वड़ी
गोभी की वड़ी को गांवों शहरों में सर्दियों के दौरान बनाया जाता है. यह महीनों तक खराब नहीं होती. यह गोभी को लंबे समय तक स्टोर करने का एक बेहेतरीन तरीका भी माना जाता है. जिसे हमारी दादी-नानी सालों से अपनाते आ रही हैं.

फूलगोभी की वड़ी बनाने की विधि
गोभी का वड़ी बनाने के लिए फूलगोभी को कद्दूकस कर लें और फिर 2-3 मिनट के लिए उबाल लें. अब भीगी हुई उड़द दाल के पेस्ट में कद्दूकस की हुई गोभी, हरी मिर्च, अदरक, हींग, जीरा और नमक मिलाएं. इस मिश्रण की छोटी-छोटी बड़ियां बनाकर धूप में 3-4 दिन तक पूरी तरह सूखने तक रखें. जब वड़ी अच्छी तरह सूख जाए तो पर इन्हें एयरटाइट कंटेनर में सालों तक स्टोर किया जा सकता है. सूखी वड़ी को तेल में सुनहरा होने तक तल लें, फिर आलू या टमाटर के साथ तरीदार सब्जी बना सकते हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान
वड़ी का आकार छोटा रखने से वे जल्दी सूखती हैं और पकाते समय आसानी से पक जाती हैं. जिन लोगों को गैस की समस्या है, उन्हें गोभी का सेवन कम या नहीं करना चाहिए.

वड़ी खाने के फायदे

गोभी की बड़ी का सेवन पाचन सुधारने, हड्डियों को मजबूत बनाने, वजन नियंत्रित करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है. यह प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा शाकाहारी स्रोत है, जो कब्ज से राहत दिलाता है और इसमें मौजूद विटामिन के, कैल्शियम व मैग्नीशियम हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं. 

ये भी पढ़ें: