scorecardresearch

बच्चे हो या बूढ़े सभी मांगकर खाएंगे अगर एक बार कच्चे आम की ये वाली चटनी बना लेंगे, नोट करें रेसिपी

कच्चे आम में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. इसके अलावा यह पाचन तंत्र को बेहतर करता है और गर्मी में होने वाली समस्याओं जैसे लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है.

Mango Chutney Mango Chutney
हाइलाइट्स
  • कच्चे आम की ऐसे बनाएं चटनी

  • आम की चटनी बनाने की सरल विधि

अभी गर्मियों की शुरुआत हुई है और मार्केट में आम की कैरियां मिलने लगी हैं. बहुत से लोग कच्चे आम से आम पन्ना, शर्बत या अचार बनाते हैं लेकिन हम आज आपको इस आम से बनने वाली ऐसे चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका स्वाद अगर आपने  एक बार भी चख लिया तो बार-बार खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.

कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
2-3 कच्चे आम, हरी मिर्च, 2-4 लाल मिर्च, 5-7 लहसुन की कलियां, ताजा हरा धनिया, पुदीना, नमक, सरसों तेल और मिर्च के अचार का मसाला.

चटनी बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

  • इसके बाद एक पैन में लहसुन की कलियां, हरी मिर्च और लाल मिर्च को हल्का रोस्ट कर लें.

  • अब मिक्सर में आम के टुकड़े, हरी मिर्च, लहसुन, धनिया और पुदीना डालें.

  • अब इसमें नमक और सरसों का तेल डालकर पीस लें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर इसे और पीस लें.

  • ध्यान रखें इसे बहुत बारीक नहीं पीसना है नहीं तो इसका स्वाद नहीं आता. अब इसमें  एक चुटकी अजवाइन और मिर्च के अचार का मसाला मिला लें.

  • आपकी टेस्टी चटनी बनकर तैयार है. कच्चे आम की ये चटनी पराठा, दाल-चावल, पकौड़े या स्नैक्स के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

कच्चे आम की चटनी के सेहत से जुड़े फायदे
कच्चे आम में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. इसके अलावा यह पाचन तंत्र को बेहतर करता है और गर्मी में होने वाली समस्याओं जैसे लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है. कच्चे आम की चटनी शरीर को ठंडक देती है और ऊर्जा बनाए रखने में भी सहायक होती है.

डाइजेशन और हाइड्रेशन के लिए फायदेमंद
गर्मियों में अक्सर लोगों को अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या हो जाती है. कच्चे आम की चटनी इन समस्याओं को कम करने में मदद करती है.

वजन और स्किन के लिए भी फायदेमंद
कम कैलोरी वाली यह चटनी वजन नियंत्रित करने में भी मदद करती है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में सहायक होते हैं.

ये भी पढ़ें: