scorecardresearch

होली में इस आसान हैक से तुरंत बना लें नमक पारे... बनेगी एकदम खस्ता और हल्की

इस तरह बनाएं टेस्टी नमक के पारे. रेसिपी है जितनी आसान उतनी ही टेस्टी.

नमक पारे रेसिपी नमक पारे रेसिपी

नमक पारे किसे नहीं पसंद? साथ ही घर-घर में बनने वाली यह डिश होली में बनाई जाने वाली सबसे पसंदीदा नमकीन है. कई बार नमक पारे तो हम बना लेते हैं, लेकिन शिकायत रहती है कि ये हल्के और खस्ते नहीं बनते. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कई बार मैदे में सही चीज या सही मात्रा नहीं पड़ने के कारण नमक पारे अच्छे नहीं बन पाते.

चलिए, आइए हम आपको इस डिश को बनाने का सही तरीका बताते हैं, जिससे आपके नमक पारे या निमकी एकदम खस्ते और हल्के बनेंगे.

निमकी बनाने का सामान
मैदा-1 किलो
नमक-स्वाद अनुसार
कलौंजी-1 छोटी चम्मच
अजवाइन-1 छोटी चम्मच
घी- 1 बड़ी चम्मच

खस्ता नमक पारे बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमें मैदा डाल दें.
मैदा डालने के बाद उसमें नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
नमक डालने के बाद अजवाइन और कलौंजी भी डालकर आटे को अच्छे से मिला लें.
इसके बाद घी डालकर आटे को अच्छे से मसलें. यही खस्ते नमक पारे बनाने में मदद करता है.
आटा मसलने के बाद पानी डालकर सॉफ्ट मैदा का आटा गूंथ लें.
आटा गूंथने के बाद इसे कुछ समय के लिए रेस्ट होने के लिए छोड़ दें.

इस तरह दें नमक पारे को शेप
सबसे पहले मैदे की मोटी लोई काटें और उसे पतला करके बेल लें. फिर चाकू से छोटे-छोटे पीस काट लें और उन्हें प्लेट में निकालकर रख लें.

इस तरह तलें
सबसे पहले एक कढ़ाई गैस पर चढ़ाएं.
फिर उसमें रिफाइंड तेल डालें.
रिफाइंड तेल जब गरम हो जाए, तो उसमें कटे हुए नमक पारे डालें और आंच मध्यम कर लें.
मध्यम आंच पर नमक पारे अच्छे से पकते हैं.
जब पककर नमक पारे ऊपर आ जाएं, तो समझिए नमक पारे पक गए हैं.
नमक पारे को पिंकिश ब्राउन होने तक तलकर छान लें.

छानने का सही तरीका
सबसे पहले एक प्लेट लें और उसमें टिश्यू पेपर या अखबार बिछा लें. बिछाने के बाद उसमें नमक पारे छान लें. इससे अतिरिक्त तेल नमक पारे से निकल जाएगा.

पैक करने का तरीका
एक एयरटाइट कंटेनर लें और उसमें नमकीन डालकर रख दें. इससे लंबे समय तक नमक पारे करारे और टेस्टी रहेंगे.