scorecardresearch

Kiwi Ice cream: बस डालें ये 4 चीज... बनेगी ऐसी क्रीमी कीवी आइसक्रीम कि सब पुछेंगे रेसिपी, गर्मी में शरीर रहेगा ठंडा और हेल्थी

Homemade Kiwi Ice Cream अगर आप भी घर पर आइसक्रीम बनाना पसंद करते हैं तो ट्राय करें ये कीवी आइसक्रीम. ये कीवी आइसक्रीम बनने में आसान है और खाने में मजा आ जाता है.

Homemade Kiwi Ice Cream Homemade Kiwi Ice Cream
हाइलाइट्स
  • KIWI की आइसक्रीम बहुत स्वादिष्ट बनेगी

  • घर में बने होने के कारण ये केमिकल मुक्त होगा

गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा और टेस्टी खाने का मन हर किसी का करता है. ऐसे में अगर घर पर ही बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम बन जाए, तो मजा ही अलग हो जाता है. आज हम आपको सिर्फ 4 चीजों से बनने वाली कीवी आइसक्रीम की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जो स्वाद में शानदार होने के साथ शरीर को भी ठंडक देती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी तरह का केमिकल इस्तेमाल नहीं होता और ये हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. 

आइसक्रीम बनाने के लिए चाहिए ये 4 चीजें
इस रेसिपी के लिए आपको ज्यादा सामान जुटाने की जरूरत नहीं है. बस ये 4 चीजें तैयार रखें, जिससे क्रीमी और टेस्टी आइसक्रीम बनेगी. 
4 पकी हुई कीवी
एक चौथाई कप चीनी
3 कप ठंडी हैवी क्रीम
आधा चम्मच वनीला एसेंस

ऐसे तैयार करें कीवी पेस्ट
सबसे पहले कीवी को अच्छी तरह धो लें और उसका छिलका उतार लें. इसके बाद कीवी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में डालें और एकदम स्मूद पेस्ट बना लें.

थोड़ी सी कटी हुई कीवी ऊपर सजाने के लिए अलग रख दें. अब इस पेस्ट को कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें, ताकि आइसक्रीम का स्वाद और भी बेहतर आए.

क्रीमी बेस बनाने का तरीका
अब एक बड़े बर्तन में ठंडी हैवी क्रीम लें. इसमें चीनी और वनीला एसेंस डालकर हैंड ब्लेंडर से अच्छी तरह फेंटें.

इसे तब तक फेंटते रहें जब तक क्रीम हल्की, फूली हुई और फोमी न हो जाए. यही स्टेप आइसक्रीम को बाजार जैसी क्रीमी बनाता है.

ऐसे जमाएं आइसक्रीम
अब ठंडा किया हुआ कीवी पेस्ट क्रीम में डालें और कट-एंड-फोल्ड तरीके से धीरे-धीरे मिक्स करें. चाहें तो एक बार थोड़ा और फेंट लें ताकि सब कुछ अच्छे से मिल जाए.

इसके बाद इस मिक्सचर को किसी कंटेनर या ट्रे में डाल दें. ऊपर से बची हुई कीवी से गार्निश करें और इसे 7 से 8 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने के लिए रख दें.

जब आइसक्रीम जम जाए, तो इसे निकालकर सर्व करें. कीवी का थोड़ी खट्टा और थोड़ा मीठा स्वाद और क्रीमी टेक्सचर मुंह में जाते ही घुल जाता है और खाने में मजा आ जाता है. गर्मी में ये आइसक्रीम ऐसा होता है, जैसे रेत पर पड़ती बूंद. तो इस गर्मी एक बार ये आइसक्रीम बना कर जरूर देखें. बच्चों को भी खूब पसंद आएगा. 

ये भी पढ़ें