litchi cooler recipe
litchi cooler recipe
गर्मी का मौसम मतलब लीची का मौसम... लीची से तो लोग कई चीजें बनाते हैं लेकिन लीची कूलर की बात ही कुछ और होती है. ऐसे में अगर आपको लीची पसंद है, तो उससे बना ठंडा और रिफ्रेशिंग लीची कूलर इस मौसम में आपके लिए शानदार ड्रिंक बन सकता है. इसका स्वाद हल्का मीठा और ताजगी से भरपूर होता है. जो आपको एकदम तरोताजा कर देगा. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता.
लीची कूलर बनाने का सामान
8 से 10 ताजी लीची
1 बड़ा चम्मच ताजा नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच शहद
4-5 ताजी पुदीने की पत्तियां
1 कप ठंडा पानी
1/2 कप स्पार्कलिंग वॉटर
बर्फ के टुकड़े
लीची कूलर बनाने की विधि (Litchi Cooler Recipe)
सबसे पहले बीज निकाले हुए लीची, नींबू का रस, शहद, पुदीने की पत्तियां और 1 कप ठंडा पानी ब्लेंडर में डालें और पूरी तरह से चिकना होने तक ब्लेंड करें.
अब एक गिलास के ऊपर एक छलनी रखें और उसमें से पिसे हुए लीची के पेस्ट को छान लें.
अब गिलास में बर्फ के टुकड़े डाल दें और ऊपर से इसमें क्लब सोडा या स्पार्कलिंग वॉटर डालें. फिर हल्के से मिलाएं. आपका लीची कूलर एकदम तैयार है.
सर्व करने के लिए गिलास में लीची के छोटे-छोटे टुकड़े कर के डालें. इससे टेस्ट में डबल मजा आएगा.
लीची कूलर बनाने के लिए प्रो-टिप्स
ज्यादा हाइड्रेटिंग और ट्रॉपिकल ट्विस्ट देने के लिए पानी की जगह ताजे नारियल पानी डालें.
इसे हेल्दी बनाने के लिए आप कूलर में 1 छोटा चम्मच जिया शीड्स भी डाल सकते हैं.
लीची कूलर पीने के फायदे
लीची की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मी और लू से राहत दिलाने में मदद करता है.
इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर डिहाइड्रेट नहीं होता.
यह इम्यूनिटी मजबूत करने और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है.
प्राकृतिक शुगर होने के कारण थकान और कमजोरी जल्दी दूर होती है.
लीची कूलर पेट को हल्का और ताजा महसूस कराता है.
एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में ग्लो बनाए रखने में मदद करते हैं.
इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है.
ये भी पढ़ें: