मखाना की खीर
मखाना की खीर
How To Make Makhana Kheer: चावल की खीर तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी मखाने की खीर खाई है? स्वादिष्ट, सात्विक और पोषक तत्वों से भरपूर मखाने की खीर ऊर्जा का अच्छा स्रोत होने के कारण इसे उपवास के लिए उत्तम विकल्प माना जाता. तो आज हम आपको मखाना की खीर बनाने की रेसिपी बताएंगे, जो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है.
क्या है मखाने की खीर
मखाना अपने पौष्टिक गुण को लेकर पूरी दुनिया में फेमस है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं. मखाना न सिर्फ ऊर्जा का अच्छा स्रोत है, बल्कि यह पाचन को भी सुधारता है और वजन कंट्रोल करने में भी मददगार साबित होता है. पर्व-त्योहारों में खासमखाने का खीर नवरात्रि, दिवाली जैसे त्योहारों पर उपवास के दौरान एक अच्छा और पौष्टिक विकल्प है.
मखाने की खीर बनाने का सामान
मखाने की खीर को बनाने के लिए आपको एक कप मखाना चाहिए. तीन कप दूध ले लीजिए. दो से तीन केसर, दो चम्मच घी लें और खीर का स्वाद बढ़ाने के लिए एक चम्मच इलायची पाउडर और चीनी की जरूरत होगी. खीर को और ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें ड्राई फ्रूट भी शामिल कर सकते हैं. इसके लिए बारीक कटे हुए काजू, बारीक कटे हुए बादाम और बारीक कटे हुए पिस्ते तैयार कर के रख लें.
मखाने की खीर बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा घी गरम करें. इसमें मखाने डालकर हल्का फ्राई कर लें. जब तक वे थोड़े क्रिस्पी न हो जाएं. मखाने को फ्राई करने के बाद उन्हें ठंडा करें और मिक्सी जार में दरदरा पीस लें. अब दूसरे पैन में दूध को गरम करें. जब दूध उबलने लगे, तो इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें दरदरा पिसा हुआ मखाना डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. इसे 5-7 मिनट तक उबलने दें जब तक खीर गाढ़ी न हो जाए. अब इसमें इलायची पाउडर मिला सकते हैं स्वाद बढ़ाने के लिए. गरमा गरम मखाने का खीर परोसें और ऊपर से कटे हुए बादाम या पिस्ता से गार्निश करें.
इन बातों का रखें खास ख्याल
मखाने को ज्यादा देर तक न तलें, वरना वे कड़वे हो सकते हैं.
दूध और मखाने का अनुपात सही रखें ताकि खीर सही कंसिस्टेंसी में बने.
अगर आपको मीठा कम पसंद है तो चीनी कम डाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: