scorecardresearch

सर्दियों में रूखी और बेजान स्किन से हैं परेशान? घर पर इन 4 चीजों से बनाएं नेचुरल मॉइस्चराइजर, चेहरा रहेगा मुलायम

सर्दियों में ड्राय स्किन होना एक आम बात है. इस परेशानी को दूर करने के लिए लोग मॉइस्चराइजर खरीदते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो खुद भी घर पर इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
dry skin dry skin

सर्दियों का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं. ठंडी हवा और कम नमी के कारण चेहरा रूखा और बेजान दिखने लगता है. कई बार स्किन इतनी सूखी हो जाती है कि उसमें खिंचाव और खुजली भी महसूस होने लगती है. ऐसे में स्किन को नमी देना बहुत जरूरी हो जाता है. इसके लिए ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाली मॉइस्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप चाहें तो घर पर भी कुछ आसान चीजों की मदद से नेचुरल मॉइस्चराइजर तैयार कर सकते हैं.

किन चीज़ों से बनेगा घर पर मॉइस्चराइजर

घर पर नेचुरल मॉइस्चराइजर बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी. इसे बनाने के लिए केसर वाला नारियल तेल, गुलाब जल, एलोवेरा जेल और इलायची की जरूरत होगी. ये सभी चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं. इनकी मदद से आप घर पर ही स्किन की देखभाल के लिए मॉइस्चराइजर तैयार कर सकते हैं.

कैसे बनाएं घर पर नेचुरल मॉइस्चराइजर?

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी या कप में थोड़ा सा केसर वाला नारियल तेल लें. अब इसमें करीब दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं. इसके बाद इसमें थोड़ी मात्रा में एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर आप इसमें हल्की खुशबू चाहते हैं, तो थोड़ी सी इलायची भी मिला सकते हैं.

सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद इस मिक्सचर को एक साफ कांच के जार में रख लें. इसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं. रात को सोने से पहले चेहरे और हाथों पर इसकी थोड़ी मात्रा लगाएं. इस्तेमाल करने से पहले स्किन के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें.

स्किन को मुलायम रखने में रहेगा मददगार

नारियल तेल और एलोवेरा जेल स्किन की नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. वहीं, गुलाब जल स्किन को ताजगी देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. नियमित रूप से सही मॉइस्चराइजर लगाने से रूखी स्किन को मुलायम बनाए रखने में मदद मिल सकती है. इससे स्किन का सूखापन और खिंचाव भी कम हो सकता है.