scorecardresearch

Punjabi Kadhi Recipe: घर पर ऐसे बनाएं पंजाबी स्टाइल कढ़ी, एक बार ये रेसिपी जान ली तो बार-बार बनाना चाहेंगे, स्वाद एकदम दादी-नानी जैसा

Punjabi Kadhi Pakoda Recipe: पंजाबी स्टाइल कढ़ी को गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसा जा सकता है. इसका खट्टा-मसालेदार स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है.

Punjabi Kadhi Recipe Punjabi Kadhi Recipe
हाइलाइट्स
  • कैसे बनाते हैं पंजाबी स्टाइल कढ़ी

  • यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

ज्यादातर लोगों के घरों में कढ़ी बनती ही होगी. ये बेहद पॉपुलर और हेल्दी डिश है लेकिन पंजाब की कढ़ी अपने गाढ़े स्वाद, मसालों की खुशबू और खास तड़के के लिए जानी जाती है. अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहते हैं तो नॉर्मल कढ़ी खाकर और बनाकर थक चुके हैं तो चलिए आपको बताते हैं कुछ आसान स्टेप्स में पंजाबी स्टाइल कढ़ी बनाने का तरीका.

पंजाबी स्टाइल कढ़ी बनाने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • पंजाबी स्टाइल कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें राई, हींग और करी पत्ता डालकर छौंक लगाएं.

  • राई चटकने लगे तो समझिए कि तड़का सही तरीके से तैयार हो गया है.

  • अब तड़का लगाने के बाद इसमें कटे हुए प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद हरी मिर्च और कटे हुए टमाटर डालकर अच्छी तरह फ्राई करें. इसे तब तक पकाएं जब तक टमाटर पूरी तरह नरम न हो जाएं.

  • अब दूसरी तरफ एक बाउल में करीब 4 चम्मच बेसन लें. इसमें दही और हल्दी डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इस मिश्रण को तब तक फेंटते रहें जब तक इसका टेक्सचर गाढ़ा और स्मूद न हो जाए. ध्यान रखें कि इसमें गांठें न रहें.

  • जब मसाला तैयार हो जाए तो उसमें बेसन और दही का तैयार मिश्रण डाल दें. इसके बाद इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं और लगातार चलाते रहें.

  • लगातार चलाना जरूरी होता है ताकि बेसन नीचे चिपके नहीं और कढ़ी में गांठें भी न बनें. धीमी से मध्यम आंच पर इसे पकाते रहें. धीरे-धीरे कढ़ी उबलने लगेगी और उसका रंग व टेक्सचर गाढ़ा होता जाएगा.

  • कढ़ी को तब तक पकाते रहें जब तक वह अच्छी तरह गाढ़ी न हो जाए. आमतौर पर इसे 10 से 15 मिनट तक पकाने से सही टेक्सचर आ जाता है.

  • जब कढ़ी गाढ़ी हो जाए और ऊपर हल्की झाग दिखने लगे तो गैस बंद कर दें.

आखिर में लगाएं खास तड़का
अब फिर एक छोटे पैन में थोड़ा सा तेल या घी गर्म करें. इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, थोड़ा गर्म मसाला और करी पत्ता डालकर हल्का सा तड़का तैयार करें. अब इस तड़के को तैयार कढ़ी के ऊपर डाल दें.

चावल या रोटी के साथ लें खाएं पंजाबी स्टाइल कढ़ी
तैयार पंजाबी स्टाइल कढ़ी को गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसा जा सकता है. अगर आपने एक बार इस स्टाइल में कढ़ी बना ली तो हर बार ऐसे ही बनाएंगे.