scorecardresearch

Summer Special Veg Raita: गर्मी में खाने का मजा हो जाएगा दोगुना, मात्र 5 मिनट में बनाएं ये स्वादिष्ट 'मिक्स वेज रायता'

रायता एक ऐसी डिश के जो झटपट बन कर तैयार हो जाती है. बात करें इसकी रेसिपी की तो इसे बनाना पांच मिनट का काम है. कम समय में बनने के बावजूद ये रायता बहुत स्वादिष्ट होता है.

स्पेशल रायता स्पेशल रायता

गर्मियों के मौसम में अकसर तेल-मसाले वाला खाना खाने का मन नहीं करता. ऐसे में सादा भोजन जैसे दाल-चावल ज्यादा पसंद आता है. हालांकि कई बार यही सादा खाना थोड़ा फीका लगने लगता है, लेकिन अगर इसके साथ ठंडा और स्वादिष्ट रायता मिल जाए, तो खाने का मजा कई गुना बढ़ जाता है. आज हम आपको यही स्वादिष्ट रायता बनाना सिखाएंगे. 

रायता बनाने के लिए आपको चाहिए- 
दही- 1 कटोरी
गाजर- 1 बारीक कटे
प्याज- 1 बारीक कटे
खीरा- 1बारीक कटे
मिर्च- 1 बारीक कटे
नमक- स्वाद के हिसाब से
काला नमक- थोड़ा सा
काली मिर्च- 1 चुटकी
धनिया- 1 मुठ्ठी बारीक कटे

इस तरह बनाएं रायता
सबसे पहले सारी सब्जियों को अच्छे से धो कर साफ कर लें. इसके बाद सबको एक-एक कर बारीक टूकड़ों में काट लें या कद्दूकस कर लें. 
इसके बाद सबको एक कटोरी में रख लें. 
रखने के बाद इसमें दोनों नमक मिलाए और फिर दही डाल कर मिक्स कर लें. 
इसके बाद काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिला लें. 
अगर रायता ज्यादा गाढ़ा लगे तो पानी मिला सकते हैं. 
हालांकि नमक डालने पर सब्जियां और दही खुद ही पानी छोड़ता है. 
पानी डालने के बाद नमक चैक करें और अगर नमक कम लगे तो इसमें थोड़ा नमक और मिक्स कर सकते हैं. 
जब रायता तैयार हो जाए, तो ऊपर से बारीक कटी धनिया की पत्तियां डालें. 
इतना करते ही तैयार हो जाएगा स्वादिष्ट रायता. 
इसे बना कर फ्रीज में रख दें. ठंडा-ठंडा रायता ज्यादा स्वादिष्ट लगता है और खाने का मजा आ जाता है.

इन चीजों के साथ खा सकते हैं रायता
ये रायता इतना स्वादिष्ट होता है कि आप इसे दाल-चावल, और पराठे के साथ भी खा सकते हैं. ये सादे खाने को और स्वादिष्ट कर देता है. 

रायता वाले दही के फायदे
गर्मियों में दही खाना बहुत से मामलों में फायदेमंद होता है. इसमें प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन B12 भरपूर मात्रा में होता है. दही को गर्मी के मौसम में खाने से चेहरे पर मुहासे नहीं आते, पेट की गर्मी कम रहती है. साथ ही जिन्हें भी हार्ट रिलेटेड समस्या है, उनके लिए दही गर्मियों में अमृत के समान है. 

ये भी पढ़ें