scorecardresearch

Kaccha Aam Aur Pyaaz Chutey Recipe: स्वाद के साथ-साथ सेहत का रखेगी ख्याल, हर बाइट में मिलेगी खटास और ठंडक.. जानें खास चटनी की रेसिपी

यह चटनी न केवल आपके खाने को टेस्टी बनाती है, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक और एनर्जी भी देती है.

Chutney Recipe Chutney Recipe

गर्मियों की तपती दोपहर, पसीना और थकान भरा दिन. ऐसे में अगर खाने में स्वाद न हो तो पूरा मूड खराब हो जाता है. लेकिन इसी मौसम में एक खास चीज आपके खाने को बेहद स्वादिष्ट बना सकती है, और वह है कच्चे आम और प्याज की खट्टी-मीठी चटनी. यह सिर्फ एक आम साइड डिश नहीं, बल्कि हर निवाले में जान डालने वाला स्वाद है. गांवों से लेकर शहरों तक, यह चटनी अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है और हर घर में इसका अपना खास अंदाज होता है.

कच्चे आम की खटास और प्याज की हल्की तीखी मिठास का अनोखा मेल इस चटनी को बेहद खास बनाता है. पहले यह चटनी केवल घरों में ही बनाई जाती थी, लेकिन अब यह ढाबों और छोटे रेस्टोरेंट्स में भी फेमस हो चुकी है. गर्मियों में जब भूख कम लगती है, तब यह चटनी खाने का स्वाद बढ़ाकर भूख को भी बढ़ाने का काम करती है. तो चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.

किस तरह बनाएं खास चटनी
इस टेस्टी चटनी को बनाना काफी आसान है. सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद 1-2 प्याज, हरी मिर्च और थोड़ा काला नमक डालें. अब इन सभी इंग्रीडिएंट्स को मिक्सी में पीस लें. अगर आप स्वाद में थोड़ा बदलाव चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा गुड़ या चीनी मिला सकते हैं. साथ ही भुना जीरा या पुदीना डालने से इसका फ्लेवर और भी बढ़ जाता है. कुछ ही मिनटों में आपकी चटनी तैयार हो जाती है.

हर खाने के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन
यह चटनी गरमागरम रोटी, पराठा, दाल-चावल या यहां तक कि ब्रेड के साथ भी बेहतरीन लगती है. जो लोग रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो जाते हैं, उनके लिए यह चटनी एक नया स्वाद लेकर आती है. कई घरों में इसे नाश्ते में भी खास तौर पर शामिल किया जाता है.

स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल
कच्चे आम और प्याज की यह चटनी सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. कच्चे आम में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है. वहीं प्याज शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. गर्मियों में लू से बचाव के लिए भी यह चटनी लाभकारी मानी जाती है.