scorecardresearch

Rose Plant Flowering Tips: बारिश के मौसम में भी गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल? ऐसे करें care... फूलों से भर जाएगा पौधा!

कई बार पौधा देखने में पूरी तरह स्वस्थ लगता है, नई पत्तियां भी निकलती रहती हैं, फिर भी उसमें फूल नहीं आते. तो चलिए आज आपको हम बताएंगे कि आखिर गुलाब के पौधे में भर-भर कर फूल कैसे लाया जा सकता है.

Rose Plant Care Tips for summer Rose Plant Care Tips for summer

गुलाब का फूल लगभग हर किसी को पसंद होता है. यही कारण है कि लोग घर पर गुलाब का पौधा लगाते हैं. हालांकि, कई बार पौधा देखने में पूरी तरह स्वस्थ लगता है, नई पत्तियां भी निकलती रहती हैं, फिर भी उसमें फूल नहीं आते. ऐसे में लोग अक्सर समझ नहीं पाते कि आखिर इसकी वजह क्या है. तो चलिए आज आपको बताते हैं गुलाब के पौधों की कैसे देखभाल की जाए कि इसमें भर-भर कर फूल आएं...

पर्याप्त धूप है जरूरी
गुलाब के पौधे को कम से कम 6 से 8 घंटे सीधी धूप की जरूरत होती है. अगर पौधा ऐसी जगह रखा है जहां धूप कम आती है, तो उसकी बढ़वार तो होगी लेकिन फूल नहीं बन पाएंगे. इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें जहां उसे पर्याप्त धूप मिल सके.

छंटाई का सही तरीका
गुलाब की समय-समय पर हल्की छंटाई करना जरूरी होता है. सूखी, कमजोर और पुरानी शाखाओं को हटाने से नई टहनियां निकलती हैं, जिन पर ज्यादा फूल आते हैं.

खाद है बेहद जरूरी
गुलाब के लिए ऐसी खाद बेहतर मानी जाती है जिसमें फॉस्फोरस और पोटाश भी पर्याप्त मात्रा में हो. इससे पौधे में ज्यादा कलियां बनने में मदद मिलती है.

पानी और मिट्टी का रखें खास ध्यान
गुलाब के पौधे को न तो बहुत ज्यादा पानी चाहिए और न ही बहुत कम. मिट्टी हल्की नम रहनी चाहिए लेकिन उसमें पानी जमा नहीं होना चाहिए. पानी देने से पहले मिट्टी की नमी जरूर जांच लें.

कीट और बीमारियों से करें बचाव
एफिड्स, स्पाइडर माइट्स, थ्रिप्स और फंगल रोग पौधे को कमजोर कर देते हैं, जिससे फूल बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है.
 

ये भी पढ़ें: