scorecardresearch

Sprout Chat: गर्मी में सुस्त पड़ रहे हैं बच्चे? सुबह खिलाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट चाट, दिनभर रहेंगे एक्टिव और एनर्जेटिक

जानें गर्मियों में बच्चों को हेल्थी नाश्ता खिलाने का सबसे बेहतरीन तरीका. इससे बच्चे पूरे दिन ताजगी फील करते हैं और यह बनने में भी आसान है.

स्प्राउट चाट रेसिपी स्प्राउट चाट रेसिपी

सुबह का नाश्ता हमेशा हल्का और हेल्दी होना चाहिए, खास कर गर्मियों में. यही वह खाना है जो पूरे दिन हमें एनर्जी देता है और एक्टिव रहने में मदद करता है. आज हम आपको स्प्राउट चाट बनाना सिखाएंगे. इसको बनाना बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में बन कर तैयार भी हो जाता है.

स्प्राउट चाट में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-सी और बी9, इसके अलावा आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बच्चों के हेल्थ के लिए सबसे जरूरी है. साथ ही बच्चों में लीवर की हेल्थ भी मेनटेन रखने में मदद करता है.

स्प्राउट चाट बनाने के लिए आपको चाहिए-
सबसे पहले फूले हुए चने, मूंग, मेथी और राजमा को एक सूती कपड़े में बांध कर रख दें. ताकि सब अंकुर जाए और स्प्राउट चाट टेस्टी बने.  
इसके बाद मिक्स स्प्राउट्स को उबाल लें, और 1 कटोरी निकाल लें
इसमें बारीक कटा प्याज - 1 छोटा
बारीक कटा टमाटर - 1
कटी हुई हरी मिर्च - थोड़ा 
कटा हुआ खीरा - आधा कप
भुना जीरा पाउडर - आधा चम्मच
काला नमक - स्वादानुसार
नींबू रस - 1 चम्मच
हरा धनिया - थोड़ा सा
चाट मसाला - आधा चम्मच
सेव - 1 कप

चाट तैयार करने का तरीका
एक बड़े बाउल में पके हुए स्प्राउट्स डालें.
अब इसमें कटा प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च मिला दें.
ऊपर से काला नमक, चाट मसाला और भुना जीरा पाउडर डालें.
एक अच्छा सा नींबू निचोड़कर सबको अच्छे से मिक्स कर दें.
आखिर में थोड़ा हरा धनिया ऊपर से डालें और अगर बच्चे क्रंच पसंद करते हों तो सर्व करते समय थोड़ा सा सेव भी डाल दें.

बच्चों के लिए इसे और स्वादिष्ट कैसे बनाएं?
अगर बच्चे खट्टा कम पसंद करते हों तो नींबू कम डालें.
चाहें तो 1 छोटा उबला आलू मैश करके मिला दें, चाट उन्हें और पसंद आएगी.
ऊपर से अनार के दाने डाल दें. रंग भी आएगा और मिठास भी.

सुबह-सुबह फायदेमंद क्यों?
स्प्राउट्स में प्रोटीन बहुत होता है, जो बच्चों की ग्रोथ के लिए जरूरी है.
यह पेट हल्का रहता है, बच्चे स्कूल में सुस्त महसूस नहीं करते.
यह नाश्ता मिनटों में बन जाता है और किचन में भी ज्यादा टाइम नहीं लगता.

ये भी पढ़ें