scorecardresearch

Tandoori Chicken Recipe: इस तरह बनाएं घर पर ढाबा स्टाइल तंदूरी चिकन, तंदूर और कोयले की जरूरत नहीं

क्या आप भी तंदूर स्टाइल टेस्टी चिकन घर पर बना कर खाना चाहते हैं? इस रेसिपी को फॉलो कर आप आसानी से घर पर चिकन तंदूरी बना सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इसको बनाने के लिए आपको न तो तंदूर की जरूरत पड़ेगी और न ही कोयले की.

तंदूरी चिकन तंदूरी चिकन
हाइलाइट्स
  • इस तरह बिना तंदूर बनाएं चिकन

  • स्वाद में होगा जायकेदार और लजीज

tandoori chicken recipe at home without tandoor and koyla चिकन नॉन वेजिटेरियन के जीभ पर चढ़ा ऐसा स्वाद है, जिसको कितना भी खा लें लेकिन मन नहीं भरता. आज हम आपको चिकन की एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो हर किसी को पसंद आती है. यह है तंदूरी चिकन, जिसको आज हम आपको घर में बनाना बताने जा रहे हैं बिना ज्यादा तामझाम. 

चिकन तंदूरी को घर पर बनाना उतना ही आसान है, जितना आलू छिलना. खास कर अगर आप इस रेसिपी को फॉलो करते हैं, तो आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल लजीज चिकन तंदूरी आसानी से बना सकते हैं. 

इसको बनाने के लिए आपको चाहिए

  • चिकन- 500 ग्राम 
  • दही- आधा कप  
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच 
  • मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच लाल   
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच  
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच  
  • नमक- स्वाद अनुसार 
  • नींबू रस- 1 बड़ा चम्मच  
  • तेल- जरूरत के हिसाब से 


चिकन को इस तरह करें मेरिनेट 
सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो लें फिर जगह-जगह कट लगा लें. एक बड़े बर्तन में दही और ऊपर बताए सारे मसाले अच्छे से डालें. अब सारे मसाले में चिकन और तेल डाल कर, सब को अच्छे से मिलाएं. ध्यान रखें कि चिकन के हर टुकड़े पर मसाला अच्छे से चढ़ जाए. अब मेरिनेटेड चिकन को ढककर कम से कम 1 से 2 घंटे रखें. मेरिनेट करने से चिकन के अंदर तक मसालों का स्वाद आता है. 

इस तरह पकाएं

  • मैरिनेट किया हुआ चिकन एयर फ्रायर बास्केट में रखें. ध्यान रखें कि टुकड़े एक-दूसरे के ऊपर न हों.
  • अब चिकन को 180°C पर 10 से 12 मिनट पकाएं. फिर बास्केट खोलकर चिकन पलट दें. ऊपर से चिकन पर तेल को ब्रश से लगा दें. इससे रंग और स्वाद दोनों बेहतर होगा.
  • फिर दोबारा 8 से 10 मिनट पकाएं. अगर आपको ज्यादा भुना स्वाद पसंद है, तो आखिरी 2 मिनट के लिए एयर फ्रायर को 200°C पर चला सकते हैं.
  • एक टूथ पीक डाल कर देख सकते हैं. अगर चिकन के अंदर टूथ पीक आसानी से चला जाए, तो समझिए तंदूरी चिकन खाने के लिए तैयार है. 

चिकन खाने के फायदे 
चिकन खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद उनके लिए है, जिन्हें प्रोटीन और विटामिन डी की कमी है. चिकन में ये दोनों चीजें हाई मात्रा में पाई जाती हैं, जिससे मांसपेशियों के निर्माण में सहाता मिलता है. चिकन खाना जिम वालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. वहीं इसमें मौजूद वीटामिन डी हड्डियों को ताकत देने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसके साथ ही चिकन खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है. 

 

ये भी पढ़ें