तंदूरी चीय रेसिपी
तंदूरी चीय रेसिपी
Tandoori Chai Recipe in hindi Recipe at Home तंदूर चाय आजकल बहुत लोगों की पसंद बन चुकी है. इसका स्मोकी स्वाद और कुल्हड़ की खुशबू इसे आम चाय से अलग बनाती है. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. सही तरीका अपनाकर आप वही ढाबा जैसा स्वाद घर में तैयार कर सकते हैं. रोज की चाय के मुकाबले, यह चाय मेहमान और परिवार को पिलाने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है.
इस तरह बनाएं कुल्हड़ को तंदूर
चाय का तंदूरी स्वाद गर्म मिट्टी के कुल्हड़ से आता है. इसके लिए एक मिट्टी का कुल्हड़ या दिया लें. गैस बर्नर को तेज आंच पर जलाएं और कुल्हड़ को चिमटे से दबा कर चारों तरफ से 5 से 7 मिनट तक गर्म करें. ध्यान रखें कि कुल्हड़ पूरी तरह गर्म हो जाए. जब उसका लाल जैसा दिखने लगे, तब समझिए कि वह तैयार है. यह स्टेप बहुत जरूरी है क्योंकि इसी से चाय में स्मोकी फ्लेवर आता है.
चाय को सही तरीके से उबालें
अब दूसरे चूल्हे पर एक बर्तन रखें. उसमें आधा कप पानी और एक कप दूध डालें. कद्दूकस किया हुआ अदरक और इलायची मिलाएं. स्वाद के अनुसार चीनी और चाय पत्ती डालें. सब को अच्छे से उबलने दें ताकि चाय का स्वाद गाढ़ा और खुशबूदार हो. चाय को धीमी से मध्यम आंच पर कुछ मिनट उबल लें. जब चाय का रंग बदल जाए, चब गैस बंद कर दें.
तंदूरी तड़का लगाने का तरीका
अब एक कढ़ाई या गोल बर्तन लें. चिमटे की मदद से गरम कुल्हड़ को सावधानी से उसमें रखें. ध्यान रखें कि कुल्हड़ बहुत गर्म होगा, इसलिए हाथ न लगाएं. अब खौलती हुई चाय को धीरे-धीरे कुल्हड़ में डालें. जैसे ही चाय कुल्हड़ से टकराएगी, सरसराहट की आवाज आएगी और चाय ऊपर उठेगी. ऐसे ही बनेगी तंदूरी चाय.
फिर चाय को कुल्हड़ में लगभग 1 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे मिट्टी की खुशबू और स्मोक जैसा स्वाद चाय में अच्छी तरह मिल जाता है. फिर इस चाय को कप में निकाल लें और परिवार के साथ गरमागरम चाय का आनंद लें.
ये भी पढ़ें