scorecardresearch

Prevent Packet Milk From Curdling: पैकेट वाले दूध को गर्मियों में कैसे फटने से बचाएं

गर्मियों का मौसम आ गया है. इस मौसम में फल, सब्जियां, खाना और दूध जल्दी खराब होने लगते हैं. आज हम आपको ऐसे ही हैक्स बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप गर्मियों में दूध को फटने से बचा सकते हैं.

दूध दूध

गर्मियों के मौसम में अकसर देखा जाता है कि पैकेट वाला दूध जल्दी खराब हो जाता है या फट जाता है. गर्मी में ज्यादा तापमान के कारण दूध में बैक्टीरिया जल्दी बढ़ने लगते हैं, जिससे दूध खराब होने लगता है. हालांकि अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो दूध को लंबे समय तक सही रखा जा सकता है. यहां कुछ आसान तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से गर्मियों में दूध को फटने से बचाया जा सकता है.

दूध लाते ही उबाल लें
दूध घर लाने के बाद उसे ज्यादा देर तक ऐसे ही न रखें. सबसे अच्छा तरीका है कि उसे तुरंत उबाल लें. दूध उबालने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया काफी हद तक मर जाते हैं, जिससे दूध जल्दी खराब नहीं होता.

उबालते समय अगर उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा मिला दिया जाए, तो यह दूध को जल्दी फटने से बचाने में मदद करता है और दूध थोड़ी ज्यादा देर तक फटने से बचा रहता है.

हमेशा फ्रिज में रखें
दूध को हमेशा ठंडी जगह पर रखना चाहिए. बेहतर है कि उसे फ्रिज में ही स्टोर किया जाए. ध्यान रखें कि दूध को 4°C से कम तापमान पर रखने से वह ज्यादा समय तक ताजा रहता है. इसलिए गर्मियों में दूध को फ्रिज में रखना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है.

फ्रिज नहीं है तो पानी का इस्तेमाल करें
अगर घर में फ्रिज नहीं है, तो भी दूध को सुरक्षित रखने का एक तरीका है. उबले हुए दूध के बर्तन को किसी बड़े बर्तन में रख दें और उस बड़े बर्तन में पानी भर दें. पानी के कारण दूध का तापमान थोड़ा ठंडा बना रहता है, जिससे उसके जल्दी फटने की संभावना कम हो जाती है.

कांच के जार में रखें
दूध को उबालकर ठंडा होने के बाद उसे कांच की बोतल या कांच के जार में स्टोर करना अच्छा माना जाता है. कांच का बर्तन दूध को ज्यादा देर तक फटने से बचाने में मदद करते हैं और दूध का स्वाद भी खराब नहीं होने देते.

साफ और सूखे बर्तन का इस्तेमाल करें
दूध उबालने के लिए हमेशा साफ और पूरी तरह सूखे बर्तन का ही इस्तेमाल करना चाहिए. अगर बर्तन ठीक से साफ नहीं होगा या उसमें नमी होगी, जिससे दूध जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए दूध उबालने से पहले बर्तन की सफाई पर खास ध्यान देना जरूरी है.

हल थोड़ी देर में उबालें
अगर दूध को कुछ समय के लिए स्टोर करना है, तो उसे बीच-बीच में उबालते रहना चाहिए. करीब 3 से 4 घंटे के अंतराल पर दूध को एक बार-बार फिर उबाल लेने से उसमें बैक्टीरिया पनपने की संभावना कम हो जाती है और दूध फटने से बचा रहता है.

इस बात का खास ख्याल रखें 
ध्यान रखें कि पैकेट वाला दूध पहले से ही पाश्चुरीकृत (pasteurized) होता है. इसलिए उसे बहुत ज्यादा देर तक उबालना ठीक नहीं होता. ज्यादा देर तक उबालने से दूध का स्वाद और उसकी गुणवत्ता दोनों खराब हो सकती हैं.

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर गर्मियों में भी पैकेट वाले दूध को आसानी से फटने से बचाया जा सकता है और उसे ज्यादा समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

 

ये भी पढ़ें