Matchbox (Photo/ChatGPT/AI)
Matchbox (Photo/ChatGPT/AI)
बारिश का मौसम गर्मी से राहत लेकर आता है. लेकिन किचन में कुछ दिक्कतें भी लेकर आता है. बारिश के मौसम में माचिस की तीलियों में नमी आ जाती है. जिसकी वजह से उसको जलाना मुश्किल हो जाता है. बार-बार रगड़ना पड़ता है, फिर भी तीलियां नहीं जलती हैं. कई बार माचिस को फेंकना पड़ता है. लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ तरीके अपनाकर माचिस की तीलियों को नया किया जा सकता है और फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है. चलिए आपको ट्रिक्स बताते हैं.
माचिस की तीलियों से कैसे दूर करें नमी?
बरसात में की तीलियों में नमी आ जाती है. लेकिन इस नमी को दूर किया जा सकता है. इसके लिए पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है. किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करना है. चलिए उन चीजों के बारे में बताते हैं.
माचिस की तीलियों को धूप में रखें-
बरसात के मौमस में बारिश के माचिस की तीलियों में नमी आ गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही माचिस को फेंकना है. सबसे पहले ये देखिए कि बाहर धूप निकली है या नहीं. अगर धूप निकली है तो माचिस की तीलियों को धूप में रखे दें. तीलियों को किसी कागज पर बिछा दें और धूप में रख दें. इससे माचिस की नमी दूर हो जाएगी और वो पहले जैसी नई हो जाएगी.
तवे पर सेंक लें-
बरसात के मौसम में अक्सर धूप नहीं निकलती है. अगर ऐसी स्थिति में माचिस की तीलियों में नमी आ गई है तो भी परेशान नहीं होना है. गैस चलाइए और उसपर तवा रखिए. इसके बाद माचिस की तीलियों को उसपर सेंक लें. इस बात का ध्यान रखना है कि तीलियों को ज्यादा नहीं सेंकना है, नहीं तो तीलियों जल जाएंगी. कुछ देर सेंकने के बाद तीलियों नई जैसी हो जाएंगी.
चावल में रख दें-
अगर माचिस की तीलियों में नमी हो गई है तो उसे चावल के डिब्बे में रख दें. ऐसा करने से नमी खत्म हो जाती है, क्योंकि चावल नमी सोखती है. तीलियां जलाने लायक हो जाएंगी.
नमक के डिब्बे का इस्तेमाल-
माचिस की तीलियों से नमी हटाना है तो उसे सूखे नमक के डिब्बे में कुछ घंटों के लिए रख दें. इससे तीलियों की नमी दूर हो जाएगी, क्योंकि नमक भी नमी को सोखने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें: