Holi 2025 skin care tips
Holi 2025 skin care tips
4 मार्च को देशभर में होली (Holi 2026) का त्योहार मनाया जाएगा. कई लोगों को रंगों का ये त्योहार खूब भाता है वहीं कई लोग स्किन प्रॉब्लम, एलर्जी या रैशेज के डर से होली खेलने से कतराते हैं. केमिकल वाले रंग, तेज धूप और बार-बार चेहरा धोने की वजह से त्वचा खराब होने का खतरा रहता है. ऐसे में आप थोड़ी बहुत सावधानी रखकर होली का भरपूर मजा ले सकते हैं.
होली अगर पहले से त्वचा की सही देखभाल की जाए और बाद में उसे रिपेयर किया जाए तो नुकसान से बचा जा सकता है.
होली करें ये काम
होली खेलने से कुछ दिन पहले से ही स्किन को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करना शुरू कर दें. अच्छी तरह हाइड्रेटेड त्वचा रंगों को कम सोखती है.
होली के दिन स्किन पर अच्छे से मॉइश्चराइजर लगाएं, खासकर नहाने के तुरंत बाद.
सनस्क्रीन बिल्कुल न भूलें. होली अक्सर खुले में खेली जाती है, जहां धूप तेज होती है.
इसके अलावा नारियल तेल को हल्का गर्म करके स्किन पर अच्छी तरह से लगा लें. इससे पक्के से पक्का रंग भी आसानी से छूट जाता है.
बालों की जड़ों, हेयरलाइन, नाखूनों और क्यूटिकल्स के आसपास हल्का सरसों तेल लगा लें. इससे रंग चिपकते नहीं और आसानी से निकल जाते हैं.
होली खेलें लेकिन सावधानी से
कोशिश करें कि हर्बल या स्किन-फ्रेंडली रंगों का इस्तेमाल करें. सस्ते और केमिकल वाले रंग एलर्जी और जलन कर सकते हैं.
अगर लंबे समय तक धूप में हैं तो सनस्क्रीन दोबारा लगाएं.
रंग हटाने की जल्दबाजी में चेहरे को जोर-जोर से न रगड़ें. इससे रंग त्वचा के अंदर तक जा सकता है और माइक्रो-इरीटेशन हो सकता है.
खूब पानी पिएं. शरीर हाइड्रेट रहेगा तो त्वचा भी हेल्दी रहेगी.
होली के रंग छुड़ाने के चक्कर में ये गलती न करें
कई लोग होली के रंग छुड़ाने के चक्कर में बार-बार साबुन और स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, जिससे स्किन और खराब हो जाती है.
सबसे पहले गुनगुने पानी से चेहरा और शरीर धोएं. बहुत गर्म पानी इस्तेमाल न करें, इससे त्वचा और सूख सकती है.
माइल्ड और जेंटल क्लींजर का उपयोग करें, जो स्किन बैरियर को नुकसान न पहुंचाए.
धोने के बाद तुरंत मॉइश्चराइजर लगाएं. पोस्ट-क्लींजिंग हाइड्रेशन बेहद जरूरी है.
आप चाहें तो एलोवेरा जेल में नारियल तेल मिलाकर भी लगा सकते हैं. इससे स्किन हेल्दी रहती है. होली के बाद चेहरे पर कोई क्रीम न लगाएं. स्किन को नेचुरल ही रहने दें.