scorecardresearch

Fridge Storage Tips: फ्रिज में सामान रखते समय रखें ध्यान, किस जगह किस आइटम को करना है स्टोर? जानें सेक्शन और शेल्फ का सही इस्तेमाल

फ्रिज का इस्तेमाल चीज़ो को सुरक्षित रखने के लिए करना है, यह बात लोग जानते हैं. लेकिन वह यह नहीं जानते कि किस चीज़ को किस शेल्फ या किस सेक्शन में रखना है, जिससे वह खराब न हो.

Advertisement
AI Generated Image AI Generated Image

अक्सर लोग खाने-पीने की चीज़ को खराब होने से बचाने के लिए उसे फ्रिज में स्टोर करते हैं. फ्रिज में रखने से तापमान कम रहता है, बैक्टीरिया पनप नहीं पाता और चीज़ ठीक रहती है. लेकिन फ्रिज में कई शेल्फ और सेक्शन होते हैं.

लेकिन सभी जगह एक जैसा टेंपरेचर नहीं रहता है. इसलिए अगर दूध, सब्जी, पका खाना और कच्चा मांस कहीं भी रख दिया जाए तो खाना जल्दी खराब हो सकता है. उसे बिल्कुल ठीक टेंपरेचर वाली जगह पर रखना जरूरी होता है. सही जगह पर खाना रखने से उसकी ताजगी बनी रहती है और एक खाने से दूसरे खाने में बैक्टीरिया जाने का खतरा भी कम होता है.

ऊपर वाली शेल्फ में क्या रखें

फ्रिज की ऊपर वाली शेल्फ पर ऐसा खाना रखना बेहतर होता है जिसे सीधे खाया जा सकता है. इसमें बचा हुआ खाना, दही, पनीर और दूसरी डेयरी चीजें रख सकते हैं. पके खाने को हमेशा ढककर या एयरटाइट डिब्बे में रखें. इससे नीचे रखी कच्ची चीजों का पानी या रस पके खाने तक नहीं पहुंचेगा.

बीच वाली शेल्फ कैसे करें इस्तेमाल

बीच वाली शेल्फ में मक्खन, सॉस, ड्रेसिंग, ठंडी मिठाई और अच्छी तरह पका खाना रखा जा सकता है. फ्रिज को सही रखने के लिए पुराना सामान आगे और नया सामान पीछे रखें. इससे पहले खरीदा सामान पहले इस्तेमाल हो जाएगा और खाने की बर्बादी कम होगी.

कच्चा मांस और मछली सबसे नीचे रखें

कच्चा चिकन, मांस और मछली हमेशा नीचे वाली शेल्फ पर रखना बेहतर है. इन्हें बंद डिब्बे या सीलबंद पैकेट में रखें. अगर इनसे कोई पानी या रस निकलता है तो नीचे ही रहेगा और दूसरे खाने पर नहीं गिरेगा. इससे दूसरे खाने के खराब होने का खतरा कम होता है.

फल और सब्जियों के लिए ड्रॉअर

फ्रिज के नीचे बने ड्रॉअर में फल, सब्जियां, हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद की चीजें रख सकते हैं. ड्रॉअर को समय-समय पर साफ करना भी जरूरी है. वहां जमा गंदगी और नमी से बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं.

फ्रिज के दरवाजे में क्या रखें?

फ्रिज का दरवाजा बार-बार खुलता है, इसलिए यहां तापमान बदलता रहता है. यहां जूस, जैम, सॉस, चटनी, अचार और कुछ पैक्ड ड्रिंक रख सकते हैं. दूध और जल्दी खराब होने वाली चीजों को दरवाजे में रखने से बचना बेहतर है.