scorecardresearch

20 रुपए किलो वाले इस सस्ते फल से बनाएं ये सीक्रेट पेस्ट, ग्रेवी वाली सब्जियों में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

Muskmelon Seeds: खरबूजे के बीज में मौजूद मैग्नीशियम और अच्छे फैट्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायक हो सकते हैं.

खरबूजे के बीज का इस्तेमाल खरबूजे के बीज का इस्तेमाल
हाइलाइट्स
  • खरबूजे के बीज का इस्तेमाल कैसे करें

  • खरबूजे के बीज खाने के फायदे

गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में ठंडक देने वाले फलों की भरमार लग जाती है. आम, तरबूज और खासकर खरबूजा. दोपहर की तपती गर्मी में ठंडा-मीठा खरबूजा खाने का मजा ही अलग होता है. लेकिन अक्सर हम एक बड़ी गलती कर बैठते हैं… खरबूजा खाते वक्त उसके बीज सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं. जबकि यही बीज आपके खाने में अलग स्वाद दे सकता है.

खरबूजे से निकाल लें बीज
अगर आप इन्हें बर्बाद नहीं करना चाहते हैं तो सबसे पहले फल से बीज निकाल लें और उन्हें अच्छे से पानी में धोकर साफ कर लें, ताकि चिपचिपापन खत्म हो जाए. इसके बाद इन बीजों को मिक्सी में डालें और थोड़ा सा पानी मिलाकर ग्राइंड कर लें. कुछ ही सेकंड में यह एक स्मूद पेस्ट में बदल जाएगा. अब इस पेस्ट को चाय छन्नी या किसी बारीक छलनी से छान लें, ताकि इसका टेक्सचर और भी बढ़िया हो जाए.

मैंगो शेक में डालें, स्वाद होगा और क्रीमी
अगर आप गर्मियों में मैंगो शेक पीना पसंद करते हैं, तो इसमें एक चम्मच खरबूजे के बीज का पेस्ट मिलाकर देखें. इससे शेक का टेक्सचर और भी क्रीमी हो जाता है और स्वाद में भी हल्का सा रिचनेस आ जाता है. बिना क्रीम डाले ही आपको गाढ़ा और स्वादिष्ट शेक मिलेगा.

ग्रेवी बनेगी गाढ़ी और स्वाद बनेगा लाजवाब
इसके अलावा घर में जब भी कोई ग्रेवी वाली सब्जी बनाएं, चाहे शाही पनीर हो, मिक्स वेज या कोई भी करी..उसमें स्टोर किया हुआ दो चम्मच यह पेस्ट डाल दें. इससे ग्रेवी नेचुरली गाढ़ी हो जाएगी और उसमें एक अलग ही रिच फ्लेवर आएगा. खास बात यह है कि इसके लिए आपको काजू या क्रीम पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं खरबूजे के बीज

  • खरबूजे के बीज सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं.

  • इनमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं.

  • इन बीजों में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है. कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में यह राहत देने में मदद कर सकते हैं.

  • खरबूजे के बीज में मौजूद मैग्नीशियम और अच्छे फैट्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायक हो सकते हैं.

  • खरबूजे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स स्किन को हेल्दी रखते हैं और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें