scorecardresearch

पत्नी जिंदा, पति ने इंस्टाग्राम पर लिख दिया- 'स्वर्गवास हो गया', प्रेमी से बात करने का शक था, पुलिस ने समझौता कराकर पत्नी को पति के साथ भेजा

राखी सोनी की शादी साल 2022 में प्रयागराज जिले के करछना निवासी कुलदीप सोनी से हुई थी. आरोप है कि पति को पत्नी के एंड्रॉयड फोन चलाने और किसी दूसरे युवक से बातचीत करने का शक था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था. राखी अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण मायके आई हुई थी.

Advertisement
Husband Wife Dispute Husband Wife Dispute
हाइलाइट्स
  • मां की तबीयत खराब होने पर मायके आई थी महिला

  • प्रेमी से बात करने का शक में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश के अमेठी में पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन चलाने को लेकर विवाद का अजीब मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी के जिंदा रहते हुए ही इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो शेयर कर लिखा- 'आज मेरी पत्नी का स्वर्गवास हो गया, भगवान इसकी आत्मा को शांति दे.' पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी प्रेमी से बात करती है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.

सोशल मीडिया पर अपनी फोटो के साथ ऐसी पोस्ट देखकर पत्नी ने पुलिस से शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने पति को थाने बुलाया और दोनों के बीच समझौता कराया. मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के नरैनी गांव का है. पुलिस ने पति को दोबारा ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी. इसके बाद महिला को उसके पति के साथ विदा कर दिया गया.

मां की तबीयत खराब होने पर मायके आई थी महिला
राखी सोनी की शादी साल 2022 में प्रयागराज जिले के करछना निवासी कुलदीप सोनी से हुई थी. आरोप है कि पति को पत्नी के एंड्रॉयड फोन चलाने और किसी दूसरे युवक से बातचीत करने का शक था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था. राखी अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण मायके आई हुई थी. इसी दौरान उसने इंस्टाग्राम पर अपने पति की पोस्ट देखी. इसमें पति ने उसकी फोटो लगाकर उसके निधन की बात लिखी थी. पोस्ट देखकर राखी और उसके मायके वाले हैरान रह गए. राखी का कहना है कि पोस्ट देखने के बाद उसकी मां की तबीयत भी खराब हो गई. इसके बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत की और कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने थाने बुलाकर पति से मंगवाई माफी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कुलदीप को थाने बुलाया. वहां दोनों पक्षों की बात सुनी गई और उनके बीच समझौता कराया गया. बताया जा रहा है कि पति ने अपनी गलती मानी और आगे ऐसा नहीं करने की बात कही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समझौते के दौरान पत्नी को एंड्रॉयड फोन की जगह छोटा मोबाइल फोन खरीदकर देने की शर्त भी रखी गई. इसके बाद पुलिस ने राखी को उसके पति के साथ भेज दिया. हालांकि, इस मामले में किसी औपचारिक कानूनी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

पिता बोले- दामाद ने बेटी को मरा हुआ बता दिया
राखी के पिता सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी करीब चार साल पहले प्रयागराज में की थी. उनके मुताबिक, दामाद ने बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उसके मरने की बात लिख दी थी. इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की. पिता का कहना है कि दामाद ने अपनी गलती मानी और बेटी को अपने साथ ले गया.

ये भी पढ़ें: