scorecardresearch

Viral Video: पाकिस्तान यूनिवर्सिटी का अनोखा फरमान, साथ खड़े दिखे लड़का-लड़की.. तो करवा दिया जाएगा निकाह

वीडियो में हमदर्द यूनिवर्सिटी के नाम से जारी एक स्क्रीनशॉट नजर आता है. नोटिस में लिखा है कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान किसी भी लड़के और लड़की का कैंपस में एक साथ खड़ा होना सख्त मना है.

Advertisement
Representative Image Representative Image

पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. वजह है रमजान के महीने को लेकर जारी किया गया एक अजीबोगरीब नोटिस, जिसने इंटरनेट पर हंसी का माहौल बना दिया है. दावा किया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में लड़के और लड़की के साथ खड़े होने पर सख्त पाबंदी लगा दी है और नियम तोड़ने वालों का निकाह कराने की चेतावनी दी है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रील में कुछ पाकिस्तानी स्टूडेंट्स ने मजाकिया अंदाज में इस कथित नोटिस को दिखाया. वीडियो में हमदर्द यूनिवर्सिटी के नाम से जारी एक स्क्रीनशॉट नजर आता है. नोटिस में लिखा है कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान किसी भी लड़के और लड़की का कैंपस में एक साथ खड़ा होना सख्त मना है.

नोटिस में आगे यह भी कहा गया कि यदि कोई कपल साथ खड़ा पाया जाता है तो उनका तुरंत निकाह करा दिया जाएगा. साथ ही यह हिदायत दी गई कि छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी की पवित्रता बनाए रखें और अनावश्यक नजदीकी से बचें. मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा गया कि नियम तोड़ने वालों को अपने वलीमा का खर्च खुद उठाना होगा.

नोटिस पर उठे सवाल
जहां एक तरफ यह नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे फर्जी बता रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि यूनिवर्सिटी की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है. फिलहाल इस नोटिस की सच्चाई की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है.

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस कथित फरमान को लेकर यूजर्स ने जमकर चुटकी ली है. किसी ने इसे 'रिश्ता करवाने का सबसे आसान तरीका' बताया, तो किसी ने मजाक में लिखा कि 'अब क्रश के पास खड़े होने का सही समय आ गया है.' कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि 'जिनके घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है.'