scorecardresearch

Til Moongfali Laddoo: सर्दियों में खांसी-जुकाम रहेगा कोसों दूर, इम्यूनिटी रहेगी टनाटन.. इस तरीके से बनाएं ये खास लड्डू

सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम होना एक आम बात है, लेकिन ये पीछा बहुत देर से छोड़ते हैं. ऐसे में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप सर्दियों में तिल मूंगफली के लड्डू बना कर खा सकते हैं.

Til Moongfali Laddoo (Source: Getty) Til Moongfali Laddoo (Source: Getty)

सर्दियों के मौसम में ठंड काफी बढ़ जाती है और इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है. ऐसी में जरूरी हो जाता है कि किसी ऐसी चीज़ का सेवन किया जाए, जो इम्यूनिटी को लगातार बनाए रखे. इस मौसम में सर्दी-जुकाम होना एक आम बात है, लेकिन ये पीछा बहुत देर से छोड़ते हैं. ऐसे में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप सर्दियों में तिल मूंगफली के लड्डू बना कर खा सकते हैं.

यह कोई डिश नहीं बल्कि इन्हें तो आप हल्का स्नैक के तौर पर खा सकते हैं. साथ ही यह एक बेहतरीन मिठाई का काम भी करता है. यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. इन लड्डूओं को बनाना काफी आसान है. जो चलिए झटपट बताते हैं इनकी रेसिपी आपको.

तिल और मूंगफली की तैयारी
लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तो तिल और मूंगफली की जरूरत है. अब लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को भूनना शुरू करें. एक कप तिल को लगातार चलाते हुए भूनें. तिल जब फूलने लगें और हल्का रंग बदल जाए, तो समझ लें कि वे तैयार हैं. ध्यान रखें कि तिल को ज्यादा न भूनें, वरना उनका स्वाद कड़वा हो सकता है. इसके बाद, एक कप मूंगफली के दाने लें और उन्हें हल्के दरदरे पीस लें. इसी तरह, आधा कप बादाम को भी दरदरा पीस लें.

घी और सामग्री का मिश्रण
अब आधा कप घी को मेल्ट करें और उसमें पिसे हुए बादाम डालकर हल्का सा भूनें. इससे लड्डू का स्वाद और भी बेहतर हो जाएगा. इसके बाद, पिसी हुई मूंगफली को भी घी में मिलाकर भूनें. अब तिल पाउडर को इस मिश्रण में डालें और इसे अच्छे से मिलाएं. ध्यान रखें कि चीनी को गर्म मिश्रण में न मिलाएं. जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तो उसमें दो कप भूरा और एक छोटी चम्मच दरदरी पीसी इलायची डालें.

लड्डू की बाइंडिंग और आकार
मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद, अगर यह सूखा लगे तो उसमें ताजा मलाई या दूध डालें. इससे मिश्रण आसानी से बाइंड हो जाएगा. अब थोड़ा सा मिश्रण लें और इसे गोल आकार में बांधें. इसे तिल में लपेटें और फिर से गोल आकार दें. ऐसे करके अपने सभी लड्डू तैयार कर लें.

खास जरूरी टिप्स
तिल मूंगफली के लड्डू को किसी भी एयरटाइट कंटेनर में भरकर डेढ़ से दो महीने तक स्टोर किया जा सकता है. इन्हें बनाते समय तिल और मूंगफली को सही तरीके से भूनना बेहद जरूरी है. ज्यादा भूनने से स्वाद खराब हो सकता है. यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. इसे बनाना आसान है और यह सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है.