Sticked Fingers (Social Media)
Sticked Fingers (Social Media)
टूटी हुई चीज़ो को जोड़ने के लिए फेवीक्विक का काफी इस्तेमाल किया जाता है. इसका इस्तेमाल क्राफ्ट में काफी किया जाता है. घर में टूटी छोटी-मोटी चोज़ों को जोड़ने से लेकर क्राफ्ट में तैयार किए गए बड़े प्रोजेक्ट तक. लगभग हर जगह फेवीक्विक अपना जादू दिखाती है. लेकिन परेशानी तब बढ़ जाती है, जब इसकी कुछ बूंदे ऊंगलियों के बीच गिर जाएं और उन्हें चिपका दें. या फिर स्किन पर गिर वहां एक सॉलिड सख्त लेयर तैयार कर दें.
ऐसे में हम उन जुगाड़ की खोज करने लगते हैं जिसकी मदद से हम इस परेशानी से निजात पा सकते हैं. तो चलिए घर में इस्तेमाल होने वाली इस छोटी सी चीज़ से खड़ी होने वाली बड़ी परेशानियों से कैसे निजात पाएं, उन ट्रिक्स के बारे में आपको बताते हैं.
नमक को बनाएं स्क्रबर
सख्त चीज़ों को हटाने के लिए नमक अक्सर काफी कारगर साबित होता है. इसकी वजह है कि नमक के दाने दानेदार होते हैं और यह एक तरह से स्क्रबर की तरह काम करते हैं. फेवीक्विक से चिपकी ऊंगलियों को छुटाने के लिए आप नमक वाला सॉल्यूशन तैयार कर सकते हैं.
इसके लिए थोड़े से पानी में कुछ नमक मिलाएं. फिर इस सॉल्यूशन को ऊंगलियों के बीच डाल धीरे-धीरे रगड़े. नमक स्क्रबर की तरह काम करते हुए फेवीक्विक को हटा देगा और आपकी ऊंगलियां फ्री हो जाएंगी.
नेल पेंट रिमूवर से हटाएं फेवीक्विक के दाग
फेवीक्विक इस्तेमाल करते समय अगर यह गिर जाती है तो एक तरह का दाग बन जाता है. इस दाग को रिमूव करने के लिए नेल पेंट रिमूवर बेस्ट ऑप्शन है. दरअसल इसमें इसीटोन होता है. जो दागों को हटाने में काफी कारगर साबित होता है.
अगर आपके कपड़ों पर फेवीक्विक का दाग लगा है तो रुई की मदद से रिमूवर को दाग वाले एरिया पर लगाएं और कपड़े को रेस्ट करने दें. 2-4 मिनट के बाद कपड़े को रगड़े जिससे दाग थोड़ा नमक हो जाएगा, और आप सख्त जिद्दी लेयर को आराम से हटा सकेंगे.