scorecardresearch

Indian Railway Rule: लगी हुई थी आंख, और स्टेशन गया छूट... या रूट डाइवर्ट होने से स्टेशन हो गया मिस... तो आखिर गलती किसकी... कैसे पहुंचेंगे वापस?

रात के समय में ट्रेन में सो कर सफर करना एक आम बात है, लेकिन इसमें एक रिस्क भी है. ऐसा करने से आपका स्टेशन छूट सकता है. अगर आपका स्टेशन छूट जाएं तो आप कैसे आसानी से वापस लौट सकते हैं. जानें सही तरीका.

AI Generated Image AI Generated Image

रात के समय में ट्रेन से सफर करना काफी अच्छा लगता है. इसकी बड़ी वजह है कि सफर कब पूरा हो जाता है पता ही नहीं चलता. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आपकी आंख लगी हुई हो... और बीच में आपका स्टेशन गुजर जाए तो क्या होगा? यकीनन आप परेशान तो होंगे ही. बस इसी डर से कई लोग ट्रेन में सोन से बचते हैं.

अगर नींद के दौरान आपका स्टेशन निकल जाए, तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. दरअसल रेलवे के कुछ नियम इस सिचुएशन में आपकी मदद कर सकते हैं.

स्टेशन छूटने पर सबसे पहले क्या करें?

अगर आपकी आंख देर से खुली और ट्रेन आपके स्टेशन से आगे निकल गई है, तो सबसे पहले ट्रेन में मौजूद टीटीई से बात करें. उन्हें पूरी जानकारी दें. कई बार टीटीई आगे के सफर और वापस जाने के सही तरीके के बारे में अच्छे से बताते हैं. इससे आपकी आगे की परेशानी कम हो सकती है.

क्या लौटने के लिए लेना होगा नया टिकट?

अगर आप अपने स्टेशन से आगे निकल गए हैं और वापस लौटना चाहते हैं, तो आपको नया टिकट तो लेना ही होगा. जिस क्लास में आप सफर करना चाहते हैं, आप उस क्लास का टिकट ले सकते हैं. बिना नया टिकट लिए सफर करने पर आपको बिना टिकट वाला यात्री माना जा सकता है. ऐसे में रेलवे नियम के हिसाब से जुर्माना भी लग सकता है.

अगर रेलवे की गलती से स्टेशन छूट जाए तो...

जरूरी नहीं कि हमेशा यात्री की गलती से स्टेशन छूटे. कई बार रेलवे की वजह से भी स्टेशन छूट सकता है. जैसे ट्रेन का रूट अचानक डाइवर्ट कर दिया जाए. ऐसे में आपका स्टेशन मिश हो सकता है.   ऐसे मामलों में यात्री टीडीआर (Ticket Deposit Receipt) के जरिए रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप तय समय के अंदर ही टीडीआर को फाइल कर दें.