scorecardresearch

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 3 बच्चों की मां 20 साल छोटे प्रेमी के लिए पहुंची लखीमपुर, पति को बोली- अब वापस नहीं आऊंगी

पवन का आरोप है कि सुमन की दूसरे युवकों से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा. इसके बाद वह सोनीपत छोड़कर अपने गांव लखीमपुर लौट आया.

Advertisement
Instagram Love Story Instagram Love Story
हाइलाइट्स
  • 6 महीने में घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची

  • पति को बोली- अब वापस नहीं आऊंगी

सोशल मीडिया पर शुरू हुई लव स्टोरी कब रिश्तों की बुनियाद हिला दे, इसका ताजा मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से सामने आया है. बिहार की 38 वर्षीय महिला इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद अपने से करीब 20 साल छोटे 18 वर्षीय युवक के प्रेम में इस कदर पड़ गई कि पति और तीन बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने पहुंच गई. जब पति अपने बच्चों के साथ उसे वापस ले जाने लखीमपुर पहुंचा, तब भी महिला ने परिवार के साथ लौटने से साफ इनकार कर दिया.

6 महीने में घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची
जानकारी के मुताबिक बिहार निवासी प्रद्युम्न की शादी करीब 15 साल पहले सुमन कुमारी उर्फ लवली (38) से हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हैं. परिवार का जीवन सामान्य तरीके से चल रहा था, जबकि सुमन घर पर रहकर सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाती थी. इसी दौरान करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले 18 वर्षीय पवन से हुई. बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई. करीब तीन महीने पहले सुमन अपने पति और बच्चों को बिना बताए घर छोड़कर सोनीपत पहुंच गई, जहां पवन एक निजी कंपनी में काम करता था. दोनों वहीं साथ रहने लगे.

प्रेमी से विवाद हुआ तो उसके गांव पहुंची
कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई. पवन का आरोप है कि सुमन की दूसरे युवकों से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी. इसके बाद वह सोनीपत छोड़कर अपने गांव लखीमपुर लौट आया. लेकिन सुमन भी उसका पीछा करते हुए चार दिन पहले गांव पहुंच गई. मामला सामने आने पर पवन के परिवार ने पंचायत बुलाई और ग्राम प्रधान की सूचना पर महिला का पति भी अपने तीनों बच्चों को लेकर बिहार से लखीमपुर पहुंच गया. लोगों ने महिला को परिवार के साथ लौटने के लिए समझाया, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया.

बच्चे मां के सामने रोते रहे
थाने में पति और तीनों बच्चे लगातार रोते रहे और सुमन से घर लौटने की गुहार लगाते रहे, लेकिन महिला अपने फैसले पर अड़ी रही. आखिरकार निराश पति बच्चों को लेकर वापस बिहार लौट गया. सुमन का कहना है कि उसका पति कोई काम नहीं करता था और परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी. उसके मुताबिक बच्चे उसके हैं, इसलिए अब उनकी जिम्मेदारी भी वही संभाले. दूसरी ओर पवन का कहना है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के दौरान सुमन ने उससे अपनी शादी और तीन बच्चों की बात छिपाई थी. बाद में सच्चाई सामने आने पर उनके रिश्ते में तनाव बढ़ गया.

ये भी पढ़ें