scorecardresearch

IRCTC vs Railone: अगर इस बात को नहीं जानते आप तो अब जान लें.. दोनों ऐप से कर सकते हैं ट्रेन टिकट बुक, लेकिन फिर भी एक है दूसरे पर भारी.. जानें आखिर क्यों?

अक्सर लोग ट्रेन बुकिंग को लेकर काफी परेशान होते हैं. प्लेटफॉर्म टिकट से लेकर रिजर्व्ड टिकट तक के लिए लोग परेशान होते हैं. ऐसे में रेलवे की तरफ से बुकिंग के लिए दो ऐप मौजूद हैं, लेकिन सवाल उठता है कि किस ऐप को चुनें और क्यों?

AI Generated Image AI Generated Image

भारतीय रेलवे से हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं. काफी समय से ट्रेन टिकट बुक करने के लिए लोग IRCTC ऐप का इस्तेमाल करते आ रहे हैं. लेकिन इस काम के लिए रेलवे का RailOne मौजूद भी है. रेलवन ऐप में कई फीचर मौजूद हैं, लेकिन फिर भी लोग आईआरसीटीसी ऐप का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं. जब एक ही काम के लिए रेलवे की तरफ के दो ऐप मौजूद हैं, तो एक सवाल उठता है कि आखिर दोनों में से बेस्ट और ज्यादा फीचर वाला ऐप कौन सा है? तो चलिए इस सवाल का जवाब बताते हैं.

क्या है रेलवन ऐप?

रेलवन ऐप को भारतीय रेलवे का एक ऑल-इन-वन ऐप समझें. इसका मकसद रेलवे से जुड़ी कई सेवाओं को एक ही जगह मुहैया करवाना है. इस ऐप के जरिए टिकट बुकिंग, ट्रेन का लाइव स्टेटस, PNR चेकिंग, खाना ऑर्डर जैसे कई काम किए जा सकते हैं. यहां तक कि किसी प्रकार की शिकायत को भी इस ऐप से दर्ज कर सकते हैं. रेलवे का मकसद साफ है, लोग अलग-अलग काम के लिए कई ऐप इस्तेमाल न करें, बल्कि एक ही ऐप से सभी कामों को कर सकें.

आईआरसीटीसी - फीचर कम, लेकिम फिर भी दम

आईआरसीटीसी कई सालों से रेलवे टिकट बुकिंग के लिए सबसे भरोसेमंद ऐप रहा है. खासकर रिजर्व्ड टिकट और तत्काल टिकट बुकिंग के लिए लोग सबसे ज्यादा इसी ऐप का इस्तेमाल करते हैं. लंबे समय से लोग इसे इस्तेमाल करते आ रहे हैं इसलिए यह पॉपुलर भी ज्यादा है. आज भी बड़ी संख्या में यात्री तत्काल टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी ऐप को पहली पसंद मानते हैं.

रेलवन ऐप की सबसे बड़ी खासियत

रेलवन की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें केवल रिजर्व्ड टिकट ही नहीं, बल्कि अनरिजर्व्ड टिकट भी खरीदे जा सकते हैं. यानी यात्री जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल ट्रेन टिकट भी इसी ऐप से खरीदा जा सकता है. पहले इन सेवाओं के लिए UTS ऐप का इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन रेलवे ने धीरे-धीरे इन सुविधाओं को रेलवन ऐप में शामिल कर दिया है. इससे लोगों की अलग-अलग ऐप की जरूरत खत्म हो गई है.

कौन सा ऐप है ज्यादा तेज?

कई यूजर्स का मानना है कि नॉर्मल टिकट बुकिंग और जनरल टिकट खरीदने के मामले में रेलवन काफी तेज काम करता है. वहीं पीक ऑवर और तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान आईआरसीटीसी अभी भी ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है. रेलवन ऐप में सिंगल साइन-ऑन सिस्टम भी मिलता है. इसमें एक बार प्रोफाइल सेव करने के बाद बार-बार यात्री की जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ती.

किसे चुनना चाहिए बेहतर ऑप्शन?

अगर आपका मेन काम रिजर्व्ड और तत्काल टिकट बुक करना है, तो आईआरसीटीसी अभी भी एक स्ट्रॉन्ग ऑप्शन है. लेकिन अगर आप एक ऐसा ऐप चाहते हैं जहां रिजर्व्ड टिकट, जनरल टिकट, ट्रेन ट्रैकिंग, PNR स्टेटस, कोच पोजीशन और फूड ऑर्डर जैसी कई फीचर एक ही जगह मिल जाएं, तो रेलवन आपके लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित होगा.