scorecardresearch

9 साल की नन्ही कलाकार का जलवा, कलाबाजियों ने जीता लोगों का दिल, Video Viral

जयपुर में तीज सवारी के दौरान 9 साल की छोटी कलाकार ने सबका मन मोह लिया. सिनाया बियानी ने राजस्थानी वेशभूषा में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया. सिनाया को प्यार से ‘जयपुर हूपर’ के नाम से भी जाना जाता है.

Advertisement
Jaipur Sinaya Biyani Viral Video Jaipur Sinaya Biyani Viral Video

राजस्थान की राजधानी जयपुर में तीज सवारी के दौरान इस बार एक नन्ही कलाकार ने सबका दिल जीत लिया. इस कलाकार की शानदार प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी. महज 9 साल की उम्र में सिनाया बियानी ने राजस्थानी वेशभूषा में अपनी कला और संतुलन का ऐसा प्रदर्शन किया कि मौके पर मौजूद लोग देखते रह गए. सनाया को प्यार से ‘जयपुर हूपर’ के नाम से भी जाना जाता है. सिनाया का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और इस छोटी सी कलाकार का हौसला बढ़ा रहे हैं.

Jaipur Sinaya Biyani

9 साल की उम्र में अद्भुत प्रदर्शन-
सिनाया की खासियत सिर्फ उनकी कम उम्र नहीं, बल्कि इतनी छोटी उम्र में विकसित किया गया असाधारण कौशल है. हूला-हूप सहित अलग-अलग कलात्मक प्रस्तुतियों के जरिए वह राजस्थान की संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और आधुनिक प्रदर्शन कला का अनूठा मेल पेश करती नजर आई. जयपुर की तीज सवारी में भी उनका अंदाज इसी वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना. अपनी पारंपरिक भव्यता, लोक संस्कृति, राजस्थानी परिधानों और रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से जलवा बिखेरा.

पारंपरिक संस्कृति और छोटी कलाकार-
ऐसे माहौल में सिनाया की प्रस्तुति ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा. राजस्थानी पोशाक में उनकी कलात्मक प्रस्तुति ने यह भी दिखाया कि पारंपरिक संस्कृति को नई पीढ़ी के कलाकार किस तरह अपने हुनर के साथ मंच पर पेश कर सकते हैं. 

Jaipur Sinaya Biyani

7 साल में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है नाम-
सिनाया की उपलब्धियों की बात करें तो जून 2025 में उनके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, जब वो महज 7 साल की थीं. उन्होंने 30 सेकंड में हाथ पर हूला-हूप के 101 रोटेशन पूरे किए और इस श्रेणी में 94 रोटेशन के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. इस उपलब्धि के बाद सिनाया को ‘दुनिया की सबसे तेज अंडर-16 हूला-हूपर’ के रूप में पहचान मिली.

ये भी पढ़ें: