Jaipur Viral Video
Jaipur Viral Video
राजस्थान के मेनाल से चित्तौड़गढ़ की तरफ जाने वाले हाईवे एनएच 27 कि पार्किंग (रेस्ट एरिया) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में 20 से 25 लोग एक साथ बैठकर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
वायरल वीडियो बनाने वाले ने क्या बताया?
सोशल मीडिया पर वीडियो में बताया जा रहा है कि हाईवे को ब्लॉक करके लोग खाना खा रहे हैं. लेकिन इस संबंध में जब वीडियो बनाने वाले शिव प्रकाश से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि परिवार के साथ 12 अगस्त को घूमने के लिए गए थे और वहां से लौटते समय हाईवे की पार्किंग एरिया में उन्होंने बैठकर परिवार के साथ खाना खाया था. जिसको सोशल मीडिया पर गलत रूप दिया गया.
वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?
देश भर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में एक्सप्रेसवे पर हाईवे के बीच में लोग बैठकर खाना खा रहे हैं. लेकिन असल में हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. चित्तौड़गढ़ के रहने वाले शिव प्रकाश 12 अगस्त हरियाली अमावस्या पर परिवार के साथ मेनाल वॉटरफॉल पर घूमने गए थे. वहां से लौटते समय मेनाल से चित्तौड़गढ़ की तरफ आने वाले एनएच 27 पर चढ़ते ही लेफ्ट साइड में रेस्ट एरिया और पार्किंग क्षेत्र में गाड़ी लगाकर उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया. इस दौरान वीडियो बनाया यह वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड किया. लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को गलत रूप दिया गया. शिव प्रकाश ने बताया कि मेवाड़ क्षेत्र में हरियाली अमावस्या के दिन लोग अपने परिवार के साथ घूमने जाते हैं.
वायरल वीडियो को लेकर क्या है दावा?
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तमाम तरह के दावे कर रहे हैं. लेकिन आज तक वीडियो कि जब वीडियो कि जांच पड़ताल की और उसकी तह में गए, तो वीडियो बनाने वाले शिव प्रकाश के बारे में पता चला व उनसे बातचीत की गई. इस दौरान शिव प्रकाश ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए वीडियो बनाने की हकीकत आज तक के सामने बयान की. उन्होंने बताया कि वो हाइवे के रेस्ट एरिया में केवल 15 मिनट रुके थे. उनके परिवार के 20 से 25 लोग मेनाल वॉटरफॉल पर घूमने के लिए गए थे और वहां से लौटते समय उन्होंने हाइवे पर साइड में रुक कर खाना खाया. लेकिन उन्होंने हाईवे को नहीं रोका और ना ही हाईवे पर बैठकर उन लोगों ने खाना खाया.
एनएचएआई के अधिकारियों ने क्या कहा-
उदयपुर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल चौधरी ने बताया कि यह वीडियो कोटा चित्तौड़गढ़ हाईवे का है. यह लोग पार्किंग एरिया में बैठकर खाना खा रहे हैं. यह एरिया इसलिए बनाया गया है कि जिससे लोग वहां बैठकर रेस्ट कर सके और ट्रैकों कि पार्किंग हो सके.
ये भी पढ़ें: