scorecardresearch

बैंक से 100 रुपये निकालने गए दिहाड़ी मजदूर को अकाउंट में मिले 2700 करोड़, रकम देखकर उड़ गए होश

कन्नौज का रहने वाला एक ईंट भट्ठा मजदूर के 24 घण्टे के लिए अरबपति बन गया. मजदूर जिले के बैंक ऑफ इंडिया में अपने जन धन खाते से 100 रुपये निकालने गए तो उन्हें अपने खाते में 2700 करोड़ रुपये मिले.

Money (Representative image) Money (Representative image)
हाइलाइट्स
  • ईंट भट्ठे पर करता है काम 

  • खाते में मिले 2700 करोड़ रुपये

क्या हो अगर आपके अकाउंट में अचानक से करोड़ों रुपये आ जाएं? यूपी के कन्नौज में एक दिहाड़ी मजदूर के साथ यही हुआ. प्रतिदिन 600 से 800 रुपये कमाने वाले मजदूर के अकाउंट में अचानक से इतने पैसे आ गए कि वो कुछ घंटो के लिए अरबपति बन गया. मजदूरी करने वाले बिहारी लाल ने शराब पीने के लिए अपना बैलेंस चेक किया तो उसमें 31 अरब रुपये से ज्यादा दिखे.

ईंट भट्ठे पर करता है काम 
दरअसल उत्तर प्रदेश के 45 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर जिले के बैंक ऑफ इंडिया में अपने जन धन खाते से 100 रुपये निकालने गए तो उन्हें अपने खाते में 2700 करोड़ रुपये मिले.बिहारी लाल ईंट भट्ठे पर काम करता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने एक बैंक अधिकारी से तीन बार खाते की जांच करने को कहा. अधिकारी ने यह भी कहा कि आधिकारिक बैंक रिकॉर्ड में उनके नाम के सामने पैसा दिखाया जा रहा है.

मजदूर ने कहा, "मैंने उनसे अपना खाता फिर चेक करने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने तीसरी बार चेक किया. जब मुझे विश्वास नहीं हुआ तो उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकाल कर मुझे दे दिया." हालांकि, जैसे ही वह घर पहुंचा उसे बताया गया कि उसके खाते में केवल 126 रुपये हैं और पिछली राशि एक सिस्टम की गलती की वजह से हुई थी. जिला प्रबंधक अभिषेक सिन्हा ने बताया कि एहतियात के तौर पर लाल के खाते को कुछ समय के लिए सीज कर लिया गया था.