scorecardresearch

Karachi News : गर्लफ्रेंड का बर्गर खा गया दोस्त...गुस्साए SSP के बेटे ने दोस्त की ही कर दी हत्या

कराची के एक युवक ने अपने करीबी दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या इसलिए की गई क्योंकि दोस्त ने गर्लफ्रेंड के लिए ऑर्डर किया गया जिंजर बर्गर में से आधा बर्गर खा लिया था.

Advertisement
Burger (Photo: Unsplash) Burger (Photo: Unsplash)

पड़ोसी देश पाकिस्तान के कराची शहर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. कराची के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने करीबी दोस्त की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उसकी गर्लफ्रेंड के बर्गर का थोड़ा सा हिस्सा खा लिया था.

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित की पहचान 17 वर्षीय अली केरियो के रूप में की गई, जो कराची जिले के साउथ सेशन जज जावेद केरियो का बेटा है. वहीं आरोपी शूटर, डेनियल नज़ीर मीर बहार, नज़ीर अहमद मीर बहार सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) का बेटा है.

जांच में क्या पाया गया
जांच में पता चला कि 8 फरवरी को डेनियल ने अपनी गर्लफ्रेंड शाज़िया को कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (डीएचए) फेज V में स्थित अपने घर पर बुलाया किया था, जहां उसके दोस्त अली केरियो और उसके भाई अहमर केरियो भी मौजूद थे.

क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने अपने और शाज़िया के लिए दो जिंजर बर्गर का ऑर्डर दिया था. जब बर्गर आया तो अली ने एक बर्गर का लगभग आधा हिस्सा खा लिया, जिससे डेनियल इतना गुस्सा हो गया कि उसने अपने सुरक्षा गार्ड की असॉल्ट राइफल लेकर अली पर गोलियां चला दीं.

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, अस्पताल ले जाते समय अली की मौत हो गई. जांच अधिकारी ने जांच में पुलिस अधिकारी के बेटे को शामिल करते हुए इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है. मामले की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोपित दानियाल फिलहाल जेल में है.