scorecardresearch

रेस्टोरेंट में बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा तो घरवालों ने पीटा नहीं, बस ये काम कर दिया

कौशांबी में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने रेस्टोरेंट पहुंचा. लड़की के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद लड़के की फैमिली को बुलाया गया. इसके बाद परिवारों की सहमति से मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई.

Advertisement
Kaushambi News Kaushambi News

कहते हैं कि अगर प्यार सच्चा हो तो तमाम मुश्किलों के बावजूद उसे मंजिल मिल ही जाती है. उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 4 साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का आखिरकार मंजिल मिल ही गई. कौशांबी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को घरवालों ने रेस्टोरेंट में पकड़ लिया. इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से प्रयागराज में एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई.

पकड़े गए तो मंदिर में करा दी शादी-
कौशांबी में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा. दोनों की मुलाकात रेस्टोरेंट में हुई. लेकिन इस दौरान युवती के परिजनों ने दोनों को रेस्टोरेंट में देख लिया. इसके बाद उनको पकड़ लिया. इसके बाद लड़के और लड़की के परिवार को बुलाया गया. दोनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा गया. लेकिन शुरुआत में परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे. काफी देर तक बातचीत हुई. काफी समझाने-बुझाने और आपसी सहमति के बाद दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए. फिर प्रयागराज के तिल्हापुर मोड़ स्थित रामजानकी मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज के साथ प्रेमी जोड़े ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी चुन लिया.

4 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग-
मामला पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ स्थित रामजानकी मंदिर का है, जहां चार साल के प्रेम संबंध को शादी में बदल गई. प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चंद्रसेन गांव निवासी राजेश पुत्र सुधाई और कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी निराशा पुत्री रामचंद्र के बीच पिछले करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों चोरी से एक दूसरे से मिलते थे. 

रेस्टोरेंट में पकड़ा गया कपल-
बताया जा रहा है कि 4 नवंबर को राजेश अपनी प्रेमिका से मिलने कौशांबी पहुंचा था. वह किसी एक रेस्टोरेंट में अपनी प्रेमिका से मिल रहा था. इसी दौरान युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई और उन्होंने युवक को पकड़ लिया. इसके बाद युवक के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया. शुरुआत में दोनों परिवार इस रिश्ते और शादी को लेकर खुश नहीं थे, लेकिन बातचीत और समझाने-बुझाने के बाद परिजनों की सहमति बन गई. 

मंदिर में कराई गई शादी-
इसके बाद तिल्हापुर मोड़ स्थित रामजानकी मंदिर में दोनों की शादी कराई गई. मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज के साथ राजेश और निराशा ने सात फेरे लिए और एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया. इस दौरान काफी लोग मौजूद रहे. इस तरह चार साल से चल रहे प्रेम प्रसंग को आखिरकार शादी की मंजिल मिल गई और प्रेमी जोड़ा एक-दूजे का हो गया.

ये भी पढ़ें: