scorecardresearch

सड़कों पर गड्ढों का अनोखे अंदाज में विरोध, पानी से भरे गड्ढे में किया स्नान और योग

केरल में मलप्पुरम में एक व्यक्ति ने सड़क पर बने गड्ढों के खिलाफ विरोध जताने के लिए, विधायक के सामने जलजमाव वाले गड्ढे में स्नान व योग किया. इस शख्स का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Protest against potholes on road Protest against potholes on road

कई बार लोग मिलकर प्रशासन के सामने सड़कों को बेहतर करने के लिए विरोध करते हैं. लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखता है. ऐसे में केरल में एक शख्स ने सड़कों पर गड्ढों का विरोध करने का अनोखा तरीका अपनाया है. उसका यह तरीका इतना दिलचस्प है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  

केरल के मलप्पुरम में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसी मार्ग से यात्रा कर रहे एक विधायक के सामने पानी से भरे गड्ढे में स्नान और योग करके सड़कों पर गड्ढों का विरोध किया. इस शख्स का ये वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. 

विधायक ने की बात
विरोध करने के अपने अनूठे प्रयास पर, इस आदमी ने एएनआई को बताया कि राजमार्ग पर गड्ढों के कारण बहुत सारी दुर्घटनाएं हुई हैं. इसलिए मैंने इस मुद्दे को अधिकारियों के संज्ञान में लाने के लिए एक अलग तरीके से विरोध करने का विचार किया. उनके इस काम में उनके दोस्त ने भी उसकी मदद की।

विशेष रूप से, जब वह व्यक्ति विरोध कर रहा था तो विधायक वहां से गुजर रहे थे. इस शख्स को देख वह कार से उतरे और उनसे बात की.