scorecardresearch

Tomato Storage Tricks And Tips: टमाटर को बचाना है सड़ने-गलने से, तो इन टिप्स का करें इस्तेमाल.. रहेगा ताज़ा हफ्तों तक

आप टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखना चाहते हैं तो इन टिप्स का इस्तेमाल करें. पैसे की बचत के साथ खाने का बढ़ेगा टेस्ट.

Fresh Tomato Fresh Tomato

हर रसोई में टमाटर का इस्तेमाल लगभग हर डिश में किया जाता है. फिर चाहे बात सलाद की हो या स्वादिष्ट सब्जियों की. लेकिन अक्सर सही तरीके से स्टोर न करने की वजह से टमाटर जल्दी खराब हो जाते हैं और फेंकने पड़ते हैं. कई बार तो टमाटर का भाव भी ज्यादा होता है. और महंगे दाम पर खरीदे गए टमाटर को फेंकना भी सही नहीं लगता. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान और सस्ते किचन टिप्स अपनाकर टमाटर को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं.

नमी से रखें दूर
सबसे जरूरी बात यह है कि टमाटर को खरीदने के बाद तुरंत धोकर स्टोर न करें. ऐसा करने से उनमें नमी बढ़ जाती है, जिससे वे जल्दी सड़ने लगते हैं. बेहतर होगा कि टमाटर को सूखा और साफ ही रखें और पेपर या खुली टोकरी में स्टोर करें. जब भी इस्तेमाल करना हो, तभी उन्हें धोएं. इससे उनकी ताजगी ज्यादा दिनों तक बनी रहती है.

ट्रिक अटपटी पर काम की
एक और आसान ट्रिक है टमाटर को डंठल वाली साइड नीचे करके रखना. इस तरीके से टमाटर के अंदर हवा कम जा पाती है, जिससे वे जल्दी खराब नहीं होते. कई कुकिंग एक्सपर्ट भी इस हैक को अपनाते हैं क्योंकि इससे टमाटर की नमी और टेक्सचर लंबे समय तक सही बना रहता है.

हमेशा फ्रिज नहीं जरूरी
टमाटर को हमेशा फ्रिज में रखना जरूरी नहीं होता. नॉर्मल रूम टेंपरेचर पर भी टमाटर ताजे रहते हैं. हालांकि, अगर टमाटर ज्यादा पक चुके हैं, तो उन्हें फ्रिज में रखकर उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाई जा सकती है. इसके अलावा, आप पके हुए टमाटरों की प्यूरी बनाकर एयरटाइट कंटेनर में फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं, जिसे बाद में ग्रेवी, सूप या सब्जी में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.